Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ आवेदन के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Waaree Energies को छोड़ा पीछे

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 01:24 PM

jio ipo makes history becomes india s first ipo to receive over 10 million

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ (IPO) ने भारतीय शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी का आईपीओ 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन हासिल करने वाला भारत के इतिहास का पहला आईपीओ बन गया है। शुक्रवार को बोली के तीसरे और आखिरी दिन दोपहर

मुंबई: देश के सबसे बड़े जियो IPO ने एक और इतिहास रच दिया है। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार किसी IPO में आवेदनों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO ने यह रिकॉर्ड शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन बनाया। शुक्रवार 12 बजे तक केआंकड़ों के मुताबिक, IPO में अब तक 1,00,15,118 आवेदन आ चुके हैं। निवेशकों के जबरदस्त उत्साह के बीच IPO कुल 6.89 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 14.38 गुना भर गई है।

इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था। अक्टूबर 2024 में उसके IPO को 97.34 लाख आवेदन मिले थे। जियो ने अब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जियो IPO में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे। दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई और तीसरे दिन 1 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार हो गया।

PunjabKesari

 

जियो IPO में निवेशकों की मांग सभी प्रमुख कैटेगरी में मजबूत बनी हुई है। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 9.38 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है। रिटेल कैटेगरी 2.07 गुना, रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.48 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 5.68 गुना भर चुका है यानी सभी प्रमुख कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी हैं।

 

पहले दिन से ही निवेशकों में उत्साह

जियो IPO 21 अक्टूबर को खुला था। पहले दिन ही इसे 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जो दूसरे दिन बढ़कर 5.57 गुना पहुंच गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आवेदन का अंतिम दिन है। शाम 7 बजे तक बिडिंग खुली रहेगी। ऐसे में निवेशकों के पास अभी भी आवेदन करने का मौका है। IPO को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच अंतिम आंकड़े आने तक सब्सक्रिप्शन और आवेदनों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!