Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Jul, 2026 04:30 PM

Tamil Actor Arya : हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में कैमरा उपकरण किराए पर उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी ने धोखाधड़ी कराया है, जिसमें तमिल अभिनेता आर्या का नाम भी शामिल है। शिकायत के अनुसार मलयालम फिल्म अनंतन काडू की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए...
Tamil Actor Arya : हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में कैमरा उपकरण किराए पर उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी ने धोखाधड़ी कराया है, जिसमें तमिल अभिनेता आर्या का नाम भी शामिल है। शिकायत के अनुसार मलयालम फिल्म अनंतन काडू की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए कैमरा और लाइटिंग उपकरणों का 1.80 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान अब तक नहीं किया किया गया। कंपनी है कि अभिनेता निर्माता आर्या, निर्माता विनोद और फिल्म की प्रोडक्शन टीम से जुड़े अन्य लोगों ने यह बकाया राशि चुकाने में लापरवाही बरती है।
पुलिस ने शुरू कर दी हैं जांच
शिकायत दर्ज होने के बाद जबली हिल्स पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस रेंटल कंपनी की ओर से सौंपे गए दस्तवेजों की जांच कर रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर शिकायत में शामिल लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है।
वहीं, अभिनेता-निर्माता आर्या और फिल्म अनंतन काडू के निर्माताओं की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत में दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग के हैदराबाद की एक रेंटल कंपनी से हाई-एंड डिजिटल कैमरे, लाइटिंग
इक्विपमेंट और अन्य शूटिंग उपकरण किराए पर लिए गए थे। कंपनी का कहना है कि प्रोडक्शन टीम ने समय पर पूरा भुगतान करने का भरोसा दिया था।
मांगने पर भी नहीं दिया पैसा
शिकायतकर्ता के अनुसार, रेंटल कंपनी ने केवल शूटिंग के लिए कैमरा और अन्य उपकरण ही उपलब्ध नहीं कराए बल्कि उन्हें हैदराबाद से केरल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की। इसके अलावा पूरी शूटिंग के दौरान तकनीकी सहायता भी दी गई।
कंपनी ने एक्टर पर आरोप लगाया कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी उन्हें भुगतान का बड़ा हिस्सा नहीं मिला। शिकायत में बताया गया कि कुल बिल करीब 2.12 करोड़ रुपये का था, लेकिन अब तक केवल थोड़ा ही भुगतान किया गया है। कंपनी के मुताबिक, 1.80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अभी भी बकाया है।

रेंटल कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फिल्म के निर्माताओं ने लिखित रूप से बकाया रकम स्वीकार की थी और आश्वासन दिया था कि फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी का कहना है कि कई बार पत्र, फोन कॉल और संदेश भेजकर भुगतान की याद दिलाने के बावजूद अब तक बकाया राशि नहीं चुकाई गई।
मैनेजर को मिली धमकी
इतना ही नहीं उनके ऊपर यह भी आरोप है कि जब मैनेजर ने बचे हुए पैसे मांगे तो उन्हें धमकाया गया। इसके बाद औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।