NTA ने जारी की NEET UG 2026 Re-exam की OMR शीट, जानें कैसे डाउनलोड करें और कैसे दर्ज करें आपत्ति

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 10:03 AM

nta releases omr sheets for neet ug 2026 re exam

NTA ने NEET UG 2026 Re-exam की OMR शीट जारी कर दी है। एजेंसी द्वारा यह शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को OMR शीट में दर्ज जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने (चैलेंज करने) का मौका भी दिया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही...

नेशनल डेस्क: NTA ने NEET UG 2026 Re-exam की OMR शीट जारी कर दी है। एजेंसी द्वारा यह शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को OMR शीट में दर्ज जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने (चैलेंज करने) का मौका भी दिया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि NTA जल्द ही फाइनल परिणाम का ऐलान भी कर देगी।

OMR शीट पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि

अगर किसी उम्मीदवार को OMR शीट में दिए गए किसी भी जवाब में कोई आपत्ति है तो वे 15 जुलाई तक ऑनलाइन मोड से इस पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को हर प्रश्न के लिए 200 रुपए फीस देगी। अगर जांच के बाद आपत्ति सही पाई गई तो उम्मीदवार द्वारा दी गई 200 रुपए की राशि  वापिस कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। यह सुविधा केवल रिकॉर्डेड OMR रिस्पॉन्स में सुधार या दावे के लिए है।

OMR शीट डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज कराने का प्रोसेस

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी OMR शीट देख सकते हैं और चुनौती दर्ज कर सकते हैं:

  •  सबसे पहले NTA नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Display of Scanned Images of OMR Answer Sheet and Recorded Response' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर (आवेदन संख्या) और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  •  सुरक्षा के लिए अपने मोबाइल/ईमेल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • लॉगिन के बाद 'View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने जवाबों का मिलान करें। यदि कोई जवाब गलत रिकॉर्ड हुआ है, तो संबंधित प्रश्न को चुनकर सही विकल्प पर दावा करें।
  • प्रति प्रश्न ₹200 की निर्धारित फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!