वो Gold Digger नहीं है ...Hrithik Roshan की एक्स वाइफ को नहीं मिली थी 400 करोड़ की एलिमनी, सुजैन खान की बहन ने बताया पूरा सच

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 06:10 PM

hrithik roshan and sussanne khan divorce

Hrithik Roshan And Sussanne Khan Divorce : ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं हालांकि उनके तलाक को 12 साल हो चुके हैं लेकिन उनके तलाक के चर्चे अभी भी हैं।

Hrithik Roshan And Sussanne Khan Divorce : ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं हालांकि उनके तलाक को 12 साल हो चुके हैं लेकिन उनके तलाक के चर्चे अभी भी हैं। जब ऋतिक रोशन का तलाक हुआ था तब उनकी बीवी को लेकर बहुत अफवाहे उडी थी कि उन्होंने एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपए लिए हैं। 

Hrithik Roshan and Sussanne Khan divorce

कभी नहीं मिली 400 करोड़ रुपये की एलिमनी 
हाल ही में ऋतिक रोशन की बीवी सुजैन खान की बहन फराह ने इन सब बातों से पर्दा उठाया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि सुजैन को कभी भी  400 करोड़ रुपये की एलिमनी नहीं मिली थी। उस समय जितनी भी बातें उस समय उड़ी थीं वो सब झूठ थीं। यह सब बातें सुनकर मुझे बहुत दुःख लगता है। अक्सर मैंने लोगों के मुंह से सुना है कि एलिमनी लेने के बाद सुजैन तो बहुत अमीर हो गईं, ये सब बातें न चाहते हुए भी बहुत दिल को दुखाती हैं। इसी के साथ सुजैन खान ने बताया कि हम ऐसे परिवार में पले-बढ़े हैं, जहां हमारी मां ने हमेशा हमे सिखाया है कि दौलत और भौतिक चीजों से बढ़कर रिश्तो की अहमियत होती है। यही वजह है कि मेरी बहन ने किसी तरह की आर्थिक मांग नहीं की। इसी वजह से आज भी सुजैन और ऋतिक रोशन बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

Hrithik Roshan and Sussanne Khan divorce

  आपसी सहमति से हुआ दोनों का तलाक 
बातचीत के दौरान जब फराह से पूछा कि तलाक के फैसले के बाद सबका कैसा रिएक्शन था। उन्होंने बताया कि हम यह सुनने के बाद काफी शॉक में थे और उस समय काफी हंगामा भी हुआ था। लोगों ने मेरी बहन पर तरह-तरह के इल्जाम लगाएं, कुछ लोगों ने तो उन्होंने गोल्ड डिगर भी कह दिया था लेकिन दोनों ने इस दौरान इस मामले को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल किया। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। 

Hrithik Roshan and Sussanne Khan divorce

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!