Edited By Manisha,Updated: 19 Aug, 2026 12:56 PM

आयशा खान ने मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके हाथ में डायमंड रिंग नजर आ रही है। पोस्ट के बाद फैंस उनकी सगाई के कयास लगा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। सबसे ज्यादा ध्यान उनके हाथ में नजर आ रही खूबसूरत डायमंड रिंग ने खींचा है। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं आयशा ने गुपचुप सगाई तो नहीं कर ली।
चेहरा छिपाया, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
आयशा ने तस्वीरों में मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपा रखा है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। उन्होंने पोस्ट के साथ सिर्फ ‘A Dream’ लिखा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी सगाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। तस्वीरों को देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी ज्वेलरी ब्रांड के फोटोशूट का हिस्सा हो सकता है। ऐसे में डायमंड रिंग के पीछे की असली कहानी क्या है, यह फिलहाल साफ नहीं है।
View this post on Instagram
A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)
‘शरारत’ गाने से मिली जबरदस्त लोकप्रियता
आयशा खान को फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से काफी लोकप्रियता मिली। इस गाने में वह क्रिस्टल डिसूजा के साथ वेडिंग डांसर के तौर पर नजर आई थीं। गाने को कराची में आयोजित एक भव्य शादी के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है, जिसमें दोनों अभिनेत्रियों ने अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज से खूब ध्यान खींचा।
शाश्वत सचदेव ने किया कंपोज
‘शरारत’ को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है, जबकि मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस ने अपनी आवाज दी है। गाने की कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है। अब आयशा की नई तस्वीरों ने उनके फैंस के बीच एक अलग ही चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, यह सच में सगाई की खबर है या महज एक फोटोशूट, इसका खुलासा एक्ट्रेस की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा।