Bakaiti 2 Review: घर की लड़ाइयों से लेकर रिश्तों की मिठास तक, खूब एंटरटेन करती है सीरीज

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 12:21 PM

bakaiti season 2 review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है सीरीज बकैती सीजन 2

सीरीज: बकैती सीजन 2 (Bakaiti Season 2)
स्टारकास्ट: राजेश तैलंग (Rajesh Tailang),शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha,तान्या शर्मा (Tanya Sharma) आदित्य शुक्ला (Aditya Shukla)  ( Devishi Madaan) देविशी मदान
निर्देशक: समर इकबाल (Samar Iqbal)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5(Zee5)
रेटिंग: 3.5*

पुराने गाजियाबाद की संकरी गलियों में बसे एक मिडिल-क्लास परिवार की कहानी को पर्दे पर उतारती यह सीरीज रिश्तों, आर्थिक परेशानियों और रोजमर्रा की छोटी-बड़ी उलझनों के बीच परिवार की बॉन्डिंग को दिखाती है। कहानी में कॉमेडी, इमोशन और फैमिली ड्रामा का अच्छा मेल देखने को मिलता है।

कहानी
कहानी कटारिया परिवार की है, जो आर्थिक तंगी के बीच अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। संजय कटारिया को वकालत में काम नहीं मिल रहा, वहीं उनकी बेटी नैना अपनी आगे की पढ़ाई के सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है। इसी बीच पुश्तैनी घर कटारिया कुटीर को बेचने का मुद्दा परिवार के बीच तनाव पैदा करता है। दूसरे सीजन में परिवार के दूसरे सदस्य भी इसी घर में लौट आते हैं, जिसके बाद पुराने गिले-शिकवे, नई परेशानियां और आपसी टकराव बढ़ने लगते हैं। कहानी इन्हीं सबके बीच परिवार के प्यार और साथ को भी खूबसूरती से दिखाती है।

एक्टिंग
राजेश तैलंग ने संजय कटारिया के किरदार में अपनी सहज और दमदार एक्टिंग से प्रभावित किया है। शीबा चड्ढा ने एक ऐसी मां और पत्नी का किरदार बखूबी निभाया है, जो परिवार की परेशानियों के बीच हर स्थिति को संभालने की कोशिश करती है। तान्या शर्मा और आदित्य शुक्ला की भाई-बहन वाली नोकझोंक काफी नेचुरल लगती है। वहीं, बाकी कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों को विश्वसनीय तरीके से निभाया है, जिससे पूरी कहानी एक असली परिवार की तरह महसूस होती है।

डायरेक्शन
समर इकबाल का निर्देशन कहानी के माहौल और किरदारों की सहजता को बनाए रखता है। पुराने गाजियाबाद की लोकेशन और घर का सेटअप कहानी को काफी रियल फील देता है। परिवार के बीच होने वाली नोकझोंक और इमोशनल सीन्स को बिना ज्यादा ड्रामेटिक बनाए नेचुरल तरीके से पेश किया गया है। खास बात यह है कि कहानी हल्के-फुल्के पलों के साथ गंभीर मुद्दों को भी बैलेंस करती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!