बॉबी देओल ने ‘अल्फा’ को बताया फ्रेश और दमदार अनुभव, आलिया-शर्वरी को भी सराहा

Edited By Updated: 28 May, 2026 09:37 AM

bobby deol calls alpha fresh powerful experience

बॉबी देओल ने यशराज फिल्म्स की अल्फा की शूटिंग को अपने करियर के सबसे शानदार अनुभवों में से एक बताया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉबी देओल ने यशराज फिल्म्स की अल्फा  की शूटिंग को अपने करियर के सबसे शानदार अनुभवों में से एक बताया है। यह फिल्म एक ऐसी असैसिन की ओरिजिन स्टोरी है, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और शर्वरी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। बॉबी का मानना है कि भारत में दो लड़कियों को लेकर एक बड़ी एक्शन फिल्म बनना अपने आप में बेहद खास और नया कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक अल्फा को भरपूर प्यार देंगे।

बॉबी देओल ने कहा, “मुझे रणबीर और आलिया दोनों बहुत पसंद हैं और मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। रणबीर के साथ मैंने एनिमल की और अब आलिया के साथ अल्फा की है। दोनों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। भारत में अल्फा जैसी फिल्म बन रही है, जिसमें दो लड़कियां स्क्रीन पर दमदार एक्शन करती नजर आएंगी, यह अपने आप में बेहद कमाल की बात है। मुझे अल्फा इसलिए भी बहुत पसंद है क्योंकि यह नई, फ्रेश और दर्शकों के लिए थिएटर में एक अलग विजुअल अनुभव देने वाली फिल्म है।”

बॉबी, आलिया भट्ट की मेहनत और तैयारी से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने बताया कि आलिया ने अपने किरदार को विश्वसनीय बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत की।

उन्होंने कहा, “आलिया उन सबसे मेहनती और ईमानदार कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। वह हर सीन की पूरी तैयारी करके सेट पर आती हैं और हर दृश्य में पूरी तरह डूबी रहती हैं। उन्होंने इससे पहले कभी इस तरह का एक्शन नहीं किया था, लेकिन शूट के लिए उनकी तैयारी देखकर मैं हैरान रह गया। एक्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने खुद को पूरी तरह झोंक दिया।”

बॉबी ने आगे कहा,“आदि और निर्देशक शिव रवैल की स्पष्ट सोच थी कि फिल्म का एक्शन रियल और रॉ दिखना चाहिए। इसलिए यह शूट हम दोनों के लिए काफी कठिन रहा। लेकिन मुझे खुशी है कि हमने ऐसी फिल्म बनाई है, जिसे दर्शक आराम से बैठकर पूरी तरह एन्जॉय करेंगे।”

द रेलवे मेन जैसी ग्लोबली चर्चित सीरीज के निर्देशक शिव रवैल ने अल्फा का निर्देशन किया है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अल्फा 10 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!