Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jul, 2026 01:36 PM

Hema Malini : हेमा मालिनी को कौन नहीं जानता होगा। 1970 और 1980 के दशक में अपनी मेहनत और एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। 'शोले', 'सीता और गीता', 'बागबान' जैसी फिल्मों से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई है। एक्टिंग के...
Hema Malini : हेमा मालिनी को कौन नहीं जानता होगा। 1970 और 1980 के दशक में अपनी मेहनत और एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। 'शोले', 'सीता और गीता', 'बागबान' जैसी फिल्मों से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई है। एक्टिंग के साथ-साथ हेमा मालिनी खूबसूरती की भी मिसाल हैं। हेमा मालिनी ने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं।
भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने लम्बे समय और सफल फ़िल्मी करियर के दौरान कई यादगार फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति की राह चुनी और धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली।हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने पहली बार खुलकर बताया कि आखिर वह अब नई फिल्मों में नजर क्यों नहीं आती और इसके पीछे की वजह क्या है ?

हेमा मालिनी ने क्यों मोड़ा बॉलीवुड से मुंह ?
अपने फ़िल्मी सफर को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि जिस दौर में उन्होंने काम किया, वह भारतीय सिनेमा का बेहद खास और यादगार समय था। उनके मुताबिक, उस समय ऐसी कई शानदार फिल्में बनती थीं जिनमें महिला किरदारों को मजबूत और अहम स्थान दिया जाता था। उन्होंने कहा कि खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्होंने सीता और गीता, सपनों सौदागार, खुशबू जैसी यादगार फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
इसके बाद ड्रीम गर्ल ने बताया कि वह अपने करियर पर नजर डालती हैं तो उन्हें गर्व होता है कि उन्होंने करीब 200 फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने यह भी कहा की उस दौर के कई निर्माता उनके काम से इतने प्रभावित थे कि वे उन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में कास्ट करते थे। साथ ही उन्होंने पुराने समय के सिनेमा को याद करते हुए कहा कि तब लगभग हर फिल्म में पांच में छह गाने होते थे और किसी फिल्म की सफलता में उसके संगीत की अहम भूमिका मानी जाती थी।

आज-कल की फिल्मों के हिसाब से खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है
हेमा मालिनी ने कहा कि समय के साथ फिल्म निर्माण का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। उनके अनुसार अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि वह अब फिल्मों में नजर क्यों नहीं आती लेकिन मौजूदा दौर के सिनेमा और उसकी कार्यशैली के साथ खुद को सहज रूप से जोड़ा पाना उनके लिए आसान नहीं है। यही वजह है कि उन्होंब फिल्मों से दूरी बनाए रखना बेहतर समझा।
हेमा मालिनी का वर्कफ्रंट
हेमा मालिनी का नाम आज भी सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में आता है। सपनों का सौदागर से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी हिट फिल्में दीं। आखिरी बार उन्हें 2020 की फिल्म 'शिमला मिर्च' में देखा गया था।
