Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Apr, 2026 05:20 PM

Mumbai : बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन और अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री दिशा पटानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर All Black लुक में कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं जिन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा...
Mumbai : बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन और अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री दिशा पटानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर All Black लुक में कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं जिन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। उनका यह हॉट और बोल्ड अवतार न केवल उनके प्रशंसकों को दीवाना बना रहा है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
ब्लैक ब्यूटी का जादू
दिशा पटानी हमेशा से ही अपने बोल्ड फैशन सेंस और रिस्क लेने वाले आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं।

वायरल हो रही इन तस्वीरों में दिशा ने two-piece ब्लैक ड्रेस पहनी है, जो उनके टोंड फिगर को बखूबी फ्लॉन्ट कर रही है।

सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन
जैसे ही दिशा ने ये तस्वीरें पोस्ट कीं, कमेंट सेक्शन में 'फायर' और 'हार्ट' इमोजी की बाढ़ आ गई। दिशा की खास दोस्त मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए उन्हें स्टनर बताया।

सोशल मीडिया यूजर्स दिशा के इस अवतार की तुलना हॉलीवुड दीवाओं से कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ब्लैक कलर दिशा पर जितना फबता है, उतना शायद ही किसी और पर। उनकी फिटनेस और एब्स को देखकर लोग उनकी मेहनत की भी सराहना कर रहे हैं।
