Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jul, 2026 05:12 PM

Mouni Roy : टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आई थीं, इसके बाद वो अपनी नई सीरीज 'अब होगा हिसाब में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों...
Mouni Roy : टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आई थीं, इसके बाद वो अपनी नई सीरीज अब होगा हिसाब में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी इस सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच मौनी में सोशल मीडिया अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
व्हाइट गाउन में बिलकुल परी लग रही हैं मौनी रॉय
हाल ही में मौनी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। वाइट कलर की ड्रेस पहनकर मौनी बिल्कुल परी लग रही हैं।
इन तस्वीरों में मौनी अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
मौनी रॉय ने इन तस्वीरों में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। एक फोटो में वह कैमरे के सामने शानदार पोज देती नजर आ रही हैं। तेज हवाओं के कारण उनकी ड्रेस लहराती हुई दिखाई दे रही है, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा है। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

दूसरी तस्वीर में मौनी आराम से बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने स्टाइलिश सनग्लासेस पहन रखे हैं और बालों में हाथ फेरते हुए कैमरे की तरफ पोज दे रही हैं।
उनकी इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर उनके फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ मौनी रॉय ने एक भावुक कैप्शन भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि दो दशक बाद, यूनिवर्सिटी के बाद कुछ लिखा, यहां शेयर कर रही हूं। उन्होंने एक बड़ा सा नोट लिखकर अपने दिल की फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर की है।

मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
मौनी के काम की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में सीरीज अब होगा हिसाब में देखा गया है। दर्शकों द्वारा इस सीरीज को बहुत प्यार मिल रहा है।