Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jun, 2026 01:37 PM

Janhvi Kapoor Look : बॉलीवुड के कपूर खानदान में शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शादी के फंक्शन्स की शुरुआत माता की चौकी से की गई और इस दौरान जाह्नवी...
Janhvi Kapoor Look : बॉलीवुड के कपूर खानदान में शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शादी के फंक्शन्स की शुरुआत माता की चौकी से की गई और इस दौरान जाह्नवी कपूर, ख़ुशी और अर्जुन भी नजर आए हैं। इसी नीच दुल्हन अंशुला तो सुन्दर लग ही रही हैं लेकिन उनके साथ उनकी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर ने भी अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। माता की चौकी के लिए जाह्नवी कपूर ने ट्रेडिशनल लुक को तर्जी और साड़ी पहनी। वैसे तो जाह्नवी कपूर हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो जो भी पहनती हैं, उनकी सुंदरता निखर कर आती है।
साड़ी और ब्लाउज का शाही कॉम्बिनेशन
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर ने पिंक और पर्पल मिक्स ऑर्गेन्जा साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के ऊपर सोने के धागों से बारीक ग्रिड या चेकर पैटर्न बना हुआ है। यह साड़ी दिखने में जितनी हल्की और पारदर्शी है, उतनी ही रॉयल भी लग रही है। साड़ी का मुख्य आकर्षण इसका चौड़ा लाल-मैरून रंग का बॉर्डर है, जिस पर बेहद महीन और जटिल ज़री का काम किया गया है।

इसी के साथ जाह्नवी ने मैरून रंग का डीप नैक ब्लाउज पहना हुआ है, जो उनके लुक को पूरा कम्पलीट कर रहा है।

ट्रेडिशनल ज्वेलरी से पूरा किया लुक
अपने लुक को और भी ज्यादा रॉयल बनाने के लिए जाह्नवी ने प्रॉपर ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी। उन्होंने गले में बहुत हैवी मंदिर-शैली का चोकर नेकलेस पहना है, जिसमें नीचे की तरफ छोटे-छोटे हरे रंग के मोती लटके हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग के भारी झुमके पहने हैं। इसी के साथ उंगलियों में उन्होंने बड़ी-बड़ी अंगूठियां पहनी हुई हैं।

मेकअप और हेयरस्टाइल ने बनाया सबको दीवाना
अपने कपड़ों के साथ साथ-साथ जाह्नवी ने अपने मेकअप भी पपरफेक्ट रखा। उनकी आंखों को स्मोकी शैडो और विंग्ड आईलाइनर के साथ डिफाइन किया गया है, जबकि पलकों पर हैवी मस्कारा लगाया गया है। होठों पर न्यूड-पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक और गालों पर हल्का ब्लश उनके चेहरे की चमक को बढ़ा रहा है।

जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।