Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Jun, 2026 05:53 PM

Ananya Panday : बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक अनन्या पांडे हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनका ग्लैमरस लुक चर्चा का विषय बना रहता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अक्सर अपनी...
Ananya Panday : बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक अनन्या पांडे हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनका ग्लैमरस लुक चर्चा का विषय बना रहता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही
में अनन्या ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं। इन लेटेस्ट फोटोज में उनका बेहद स्टनिंग और फैशनेबल अंदाज नजर आ रहा है, जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आइए देखते हैं अनन्या पांडे की ये वायरल तस्वीरें।
सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे ने शेयर की तस्वीरें
हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है।

इन तस्वीरों में अनन्या पांडे ने शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। उनका ये लुक काफी सुन्दर और सेक्सी लग रहा है।
एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अनन्या पांडे ने अपना यह लुक रखा और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फैशन के मामले में वो कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं।
इसी के साथ उन्होंने हर एक तस्वीर में बहुत ही बेहतरीन पोज दिए हुए हैं। हर तरफ बस उन्ही की चर्चा हो रही है।

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और टाइम तो टाइम अपने फैंस को अपने जीवन की अपडेट देती रहती हैं।
इसी के साथ यदि उनका मेकअप देखा जाए तो न्यूड मेकअप केसाथ उन्होंने सॉफ्टी स्मोकी आईज को ज्यादा तर्जी दी।

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने सिंपल और क्लासी इयररिंग्स पहने हुए थे।

स्टैंडआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर का मिला अवॉर्ड
फोटोज शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया कि उन्हें इस इवेंट के दौरान फिल्म केसरी चैप्टर 2 के लिए 'स्टैंडआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला।