गौरव को बच्चा चाहिए लेकिन मुझे नहीं- Akanksha Chamola ने Lock Upp 2 में कहा, मेरे अंदर मां बनने का एहसास ही नहीं

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 12:00 PM

gaurav khanna and akanksha chamola divorce

Gaurav Khanna and Akanksha Chamola : आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में वो रियलिटी शो 'लॉकअप 2 का हिस्सा बनी और सबसे सामने खुलासा किया कि वो और गौरव जल्द ही तलाक लेंगे।

Gaurav Khanna and Akanksha Chamola : आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में वो रियलिटी शो 'लॉकअप 2 का हिस्सा बनी और सबसे सामने खुलासा किया कि वो और गौरव जल्द ही तलाक लेंगे। इसके बाद अब फिर से उन्होंने कुछ ऐसी बातें बोली हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आकांक्षा ने बताया कि मेरी और गौरव की सोच बहुत अलग है इसलिए हम साथ नहीं रह सकते। 

 Gaurav Khanna and Akanksha Chamola divorce

 मां नहीं बनना चाहती Akanksha Chamola
लॉक अप सीजन 2 के एक एपिसोड में आकांक्षा श्रेया से बात करती हुई नजर आ रही हैं, इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की और कहा कि मैं हमेशा से ही मां नहीं बनना चाहती थी, उनके अंदर कभी भी मां बनने की भावना आई ही नहीं और यह बात उन्होंने अपने पति गौरव को पहले ही बता दी थी। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि अब गौरव को बच्चा चाहिए लेकिन मुझे नहीं। मैं चाह कर भी गौरव को बच्चा नहीं दे सकती, यह बात मैंने पहले ही क्लियर कर ली थी। अगर इसके बावजूद भी वो मुझे छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। 

 Gaurav Khanna and Akanksha Chamola divorce

  फैंस को नहीं यकीन हो रहा यकीन 
आकांक्षा चमोला ने खुद सामने सामने यह रिवील किया कि वो तलाक लेने वाले हैं और इसी के साथ कथित तौर पर आकांक्षा चमोला के पिता ने भी गौरव पर बहुत से इल्जाम लगाए हैं। इतना सब होने के बावजूद भी उनके फैंस यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये सब सच है। लोगों का मानना है कि यह सब फेम पाने के लिए किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही आकांक्षा को गौरव के साथ जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था और काफी वीडियो भी वायरल हुई थीं। दोनों के बीच इतना प्यार देखने के बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ये सब सच है की नहीं ?
 Gaurav Khanna and Akanksha Chamola divorce

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!