Exclusive Interview: ग्लोरी में कैमिस्ट्री ओवरप्ले नहीं की, रिश्चों की सच्चाई ही हमारी ताकत- दिव्येंदु

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 01:41 PM

glory starcast exclusive interview with punjab kesari

सीरीज ग्लोरी के बारे में दिव्येंदु और पुलकित सम्राट ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत में स्पोर्ट्स और पारिवारिक ड्रामा का अनोखा मेल दर्शकों के लिए आने वाला है। करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज़ 'ग्लोरी' जो 1 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है इस बार बॉक्सिंग की दुनिया और पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को पर्दे पर जीवंत करेगी। सीरीज़ में दिव्येंदु, पुलकित सम्राट, जन्नत जुबैर और आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं,  सीरीज के बारे में दिव्येंदु और पुलकित सम्राट ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश... 

दिव्येंदु

सवाल 1: इस सीरीज में आपका किरदार और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कितनी अहम है?

जवाब: किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है। हमारे रोल इतने अच्छे लिखे गए थे कि हमें बहुत ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन केमिस्ट्री बेहद जरूरी थी। अगर इसे ओवरप्ले कर देते, तो स्क्रीन पर मजा नहीं आता। हमारे किरदारों के बीच भाईचारा और बैगेज दोनों हैं। ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने ऑनस्क्रीन रिश्तों को और भी मजबूत किया। जब आप और आपका साथी सहज रहते हैं, तो सीन अपने आप अच्छे बनते हैं।

पुलकित सम्राट

सवाल 2: सीनियर एक्टर सुविंदर विक्की के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

जवाब: सुविंदर जी बेहद कम्प्लीट एक्टर हैं। उनके साथ काम करने से छोटी-छोटी चीजें सीखने को मिली। उन्होंने हमें दिखाया कि अनुभव के बावजूद मेहनत और डिटेलिंग कभी कम नहीं होती। उनके प्रति सम्मान और मेहनत ने मुझे भी अपने काम में सुधार करने की प्रेरणा दी।

पुलकित सम्राट

सवाल 3: आपने इस रोल के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन कैसे किया?

जवाब: मैं पिछले 9-10 सालों से फिटनेस में हूं, लेकिन बॉक्सर की तरह दिखना अलग चुनौती थी। मैंने अपने ट्रेनिंग रूटीन को पूरी तरह बदल दिया एरोबिक, एंड्योरेंस, लंबी शूटिंग में एनर्जी बनाए रखना। मेरा लक्ष्य सिर्फ मसल्स दिखाना नहीं, बल्कि पूरे दिन शूटिंग करने में सक्षम होना था। इंजरी प्रिवेंशन और आयुर्वेदिक डॉक्टर्स की मदद ली।

दिव्येंदु

 सवाल 4: इस किरदार के लिए मेंटल तैयारी कैसे की?

जवाब: किरदार में ढलने के लिए सालों की एक्टिंग सीख काम आई। हर रोल अलग प्रोसेस मांगता है। मैंने किरदार को समझा, उसके मूवमेंट, बॉडी लैंग्वेज और मानसिकता पर काम किया। सेट पर हर दिन एक्टिंग के साथ-साथ मानसिक फोकस भी बनाए रखना जरूरी था।

सवाल 5: आपने प्रोजेक्ट की तैयारी कब से शुरू की?

जवाब:

दिव्येंदु-  इसकी शुरुआत कई साल पहले हुई थी, जब एक पार्टी में इस प्रोजेक्ट को लेकर पहली बार चर्चा हुई थी। फिर वक्त के साथ बात आगे बढ़ी और एक प्रेयर मीटिंग में हमारी दोबारा मुलाकात हुई जहां से चीजें फिर से शुरू हुईं।

पुलकित- जब मैंने निर्देशक से मुलाकात की तो मैंने साफ कहा कि मुझे अच्छा काम करना है और काम मांगने में मुझे कोई शर्म नहीं है। उन्होंने मुझे कहानी सुनाई और बताया कि प्रोजेक्ट अभी डेवलपमेंट स्टेज में है यहां तक कि प्लेटफॉर्म भी फाइनल नहीं हुआ था। लेकिन मैंने उसी समय तय कर लिया कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। घर जाकर मैंने तुरंत अपनी तैयारी शुरू कर दी। तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग ने मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!