सपने, ताकत और जिंदा रहने की लड़ाई! ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 01:59 PM

sapne vs everyone season 2 trailer release prime hindi

भारत के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ Sapne Vs Everyone के दूसरे सीज़न का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। यह ट्रेलर महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान की एक प्रभावशाली कहानी की झलक देता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ Sapne Vs Everyone के दूसरे सीज़न का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। यह ट्रेलर महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान की एक प्रभावशाली कहानी की झलक देता है, जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया में सेट है। इस सीरीज़ को Ambreesh Verma ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि Arunabh Kumar और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। पांच एपिसोड की यह सीरीज़ 1 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

स्टारकास्ट और कहानी की झलक
इस सीरीज़ में एक बार फिर Paramveer Singh Cheema, अंबरीश वर्मा और Vijayant Kohli मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। कहानी मुंबई की उस दुनिया को दिखाती है जहां हर सपना कीमत मांगता है और हर कदम पर संघर्ष है।

ट्रेलर में दिखी पावर, पैसा और रिश्तों की लड़ाई
नए सीज़न का ट्रेलर दर्शकों को पहले सीज़न के अहम पलों की याद दिलाते हुए सीधे आगे आने वाली उथल-पुथल में ले जाता है। फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की हाई-स्टेक दुनिया में सेट यह कहानी दिखाती है कि यहां हर फैसला भारी कीमत पर लिया जाता है, जहां ताकतवर रिश्तों, बड़ी रकम और पावर की लड़ाई का असर साफ नजर आता है।

प्रशांत और जिमी की टकराती दुनिया
कहानी में प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) एक सख्त और निर्दयी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति की खतरनाक दुनिया में आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे पुरानी बातें सामने आती हैं, उनकी जिंदगी बदले, ठुकराव और जोखिम भरे फैसलों के बीच उलझती चली जाती है।

बड़ा सवाल- सपनों के लिए कितनी दूर जाओगे?
ट्रेलर के अंत में एक बड़ा सवाल छोड़ दिया जाता है ऐसी दुनिया में जहां सपने आसानी से नहीं मिलते, आप उन्हें पाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं? क्या प्रशांत को उसका बड़ा मौका मिलेगा या जिमी अपने पुराने हिसाब चुकता करेगा?

अंबरीश वर्मा का बयान
सीरीज़ के लेखक-निर्देशक Ambreesh Verma ने कहा कि “सपने वर्सेस एवरीवन मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक सपना है। पहले सीज़न को जो प्यार मिला, उसी ने हमें दूसरा सीज़न बनाने के लिए प्रेरित किया। इस बार कहानी और भी गहरी और किरदार ज्यादा विकसित नजर आएंगे।”

परमवीर सिंह चीमा की प्रतिक्रिया
प्रशांत का किरदार निभा रहे Paramveer Singh Cheema ने कहा कि दर्शकों से मिले प्यार ने इस किरदार को और खास बना दिया है। उन्होंने इसे एक भावुक और संतोषजनक अनुभव बताया और कहा कि वह दर्शकों के साथ इस सफर को फिर से शेयर करने के लिए उत्साहित हैं।

विजयंत कोहली ने क्या कहा
कुकरेजा उर्फ मामा का किरदार निभाने वाले Vijayant Kohli ने कहा कि नया सीज़न पहले से ज्यादा इंटेंस और जटिल होगा। कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था और इसमें रिश्तों और हालातों के बदलते समीकरण देखने को मिलेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!