PM Modi ने जताई राहत: सुरक्षित हैं दोस्त ट्रंप! वाशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की कड़े शब्दों में की निंदा
Edited By Rohini Oberoi,Updated: 26 Apr, 2026 10:19 AM

वाशिंगटन के हिल्टन होटल में पत्रकारों के साथ डिनर के दौरान हुई ताजा फायरिंग ने एक बार फिर पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मौत के बेहद करीब से गुजर गए। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर राहत जताई और लिखा-...
नेशनल डेस्क। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की घटना पर भारत की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताते हुए इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मौत के बेहद करीब से गुजर गए।
इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर राहत जताई और लिखा- कि मुझे यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।