पंजाब सरकार ने Harbhajan Singh के घर के बाहर से हटाई सिक्योरिटी

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 10:44 AM

harbhajan singh security withdrawn bjp bhagwant mann rajya sabha

Harbhajan Singh Security: पंजाब की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। Harbhajan Singh को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Bhagwant Mann की सरकार ने उनकी सरकारी सुरक्षा अचानक वापस ले ली है। इससे पहले उनके घर के बाग गद्दार जैसे शब्द लिखे गए थे।

Harbhajan Singh Security: पंजाब की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। Harbhajan Singh को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Bhagwant Mann की सरकार ने उनकी सरकारी सुरक्षा अचानक वापस ले ली है। इससे पहले उनके घर के बाग गद्दार जैसे शब्द लिखे गए थे। 

 जानकारी के मुताबिक, हरभजन सिंह के घर के बाहर तैनात लगभग 9 से 10 पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है। साथ ही उन्हें दी गई सरकारी पायलट गाड़ी भी वापस ले ली गई है। उनके निजी सहायक ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

बता दें कि हरभजन सिंह जल्द ही Aam Aadmi Party (AAP) छोड़कर Bharatiya Janata Party (BJP) में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस मामले पर हरभजन सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब  हाल ही में पार्टी बदलने वाले Raghav Chadha ने दावा किया कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं और वे भाजपा के संपर्क में हैं। इन संभावित नामों में हरभजन सिंह का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

इसी बीच एक और विवाद सामने आया है। हरभजन सिंह के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने दीवार पर काले रंग से ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग स्प्रे पेंट से यह शब्द लिखते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद उन्हें रोकने की कोई खास कोशिश नहीं दिखी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!