Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jul, 2026 06:06 PM

Govinda comeback : 90 और 2000 के दशक में गोविंदा बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय सितारों में गिने जाते थे। उस दौर में उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही थीं और बड़े-बड़े निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते थे। उनके पास फिल्मों की भरमार रहती थी लेकिन...
Govinda comeback : 90 और 2000 के दशक में गोविंदा बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय सितारों में गिने जाते थे। उस दौर में उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही थीं और बड़े-बड़े निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते थे। उनके पास फिल्मों की भरमार रहती थी लेकिन पिछले कई वर्षों से वह बड़े परदे से दूर हैं।
अब उनके फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है। करीब सात साल के लम्बे अंतराल के बाद गोविंदा एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता ने खुद अपने कमबैक की घोषणा की है और बताया कि वह फिल्म रूपा के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर नई पारी की शुरुआत करेंगे।
7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा
गोविंदा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने नए फिल्म प्रोजेक्ट और बॉलीवुड में वापसी की आधिकारिक घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ एक नई अभिनेत्री भी मौजूद थीं, जो उनकी आगामी फिल्म में उनकी सह-कलाकार होंगी।

कमबैक को लेकर गोविंदा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह उन्हें नजरअंदाज किया गयाम उसी ने उन्हें और अधिक मजबूत बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने इसे किस्मत का हिस्सा बताते हुए कहा की वह हमेशा नई शुरुआत में विश्वास रखते हैं और अब पूरे आत्मविश्वास के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं।
'रूपा' युवा दर्शकों को पसंद आएगी
गोविंदा ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' खासतौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म नई पीढ़ी को जरूर पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार उन्हें नजरअंदाज किया गया और लोगों ने यह तक मान लिया कि अब वह फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर बार नई शुरुआत करने पर भरोसा रखा। गोविंदा ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि 'रूपा' उनकी उम्मीदों पर खरी उतरे और ऐसा मुकाम हासिल करे, जिसकी किसी ने कल्पना भी न की हो।
