Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jun, 2026 11:04 AM

Hardik Pandya and Mahika Sharma : भारतीय टीम के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी दोनों की आइस बाथ लेते हुए फोटो वायरल हुई थी और अब हाल ही में फिर से हार्दिक पंड्या सुर्खियों में आ गए...
Hardik Pandya and Mahika Sharma : भारतीय टीम के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी दोनों की आइस बाथ लेते हुए फोटो वायरल हुई थी और अब हाल ही में फिर से हार्दिक पंड्या सुर्खियों में आ गए हैं। इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद हर कोई यह कह रहा है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। तो चलिए जानते हैं क्या है सच्चाई ?
क्या माहिका-हार्दिक पांड्या ने कर ली है शादी ?
इस तस्वीर में जैसे आप देख सकते हैं कि माहिका शर्मा ने मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगा रखी है। इसी के साथ हार्दिक पंड्या ने भी अपने माथे पर टीका लगाया हुआ है। तस्वीर में दोनों एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। खबरों में मुताबिक तस्वीर में इस महिला को महिका शर्मा की मां बताया जा रहा है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं है।
जैसे ही इंटरनेट पर ये तस्वीर वायरल हुई तब से ही उनके फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। हालाँकि दोनों ने अभी तक इस बात को लेकर कोई ब्यान नहीं दिया है।
2024 में हुआ था हार्दिक पांड्या का तलाक
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पहले नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और दोनों के एक बेटा भी है लेकिन किसी कारणवश दोनों ने 2024 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद हार्दिक का नाम बीच में किसी और के साथ भी जुड़ा था लेकिन अब हार्दिक पंड्या मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं।
कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा
हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा एक मॉडल हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। साथ में यदि उनकी पढाई की बात की जाए तो माहिका ने अपनी पढ़ाई इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में की है और इसी के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा।
पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने मॉडलिंग को करियर के रूप में चुना, जहां उन्हें जल्दी ही सफलता मिलने लगी। फैशन इंडस्ट्री में उन्होंने कई बड़े और नामी डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है, जिनमें मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे दिग्गज शामिल हैं।