Salman Khan माफी मांगे, वरना अंजाम भुगतने को रहें तैयार... Tiger Shroff फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने दे डाली धमकी

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 07:11 PM

lawrence bishnoi brother on salman khan

Tiger Shroff Firing : जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सोमवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।

Lawrence Bishnoi brother on salman khan : जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सोमवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।

 काला हिरण शिकार से जुड़ा है मामला 
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सलमान खान से दुश्मनी है। इसकी वजह 1998 में राजस्थान में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुआ 'काला हिरण' (blackbuck) शिकार का मामला है, जिसमें सलमान खान का नाम आया था। 2018 में एक ट्रायल कोर्ट ने अभिनेता को दोषी ठहराया था, जिसके खिलाफ उन्होंने ऊपरी अदालतों में अपील की है और वे खुद को बेकसूर बताते हैं।

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले (जिसमें बॉलीवुड स्टार बाल-बाल बच गए) के बाद IANS से ​​बात करते हुए रमेश बिश्नोई ने कहा, "जैसा कि आपने ऑडियो में सुना, मैंने भी वही सुना है, हमने उन्हें रोका है और फिर से चेतावनी देना चाहते हैं कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे अंजाम भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि वह बस लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बात दोहरा रहे हैं, "ये मेरे शब्द नहीं हैं, मैं बस इस मामले पर उनकी भावनाओं को बता रहा हूं। उन्होंने कहा, "मैं सलमान खान के परिवार से कहना चाहता हूं कि वे अपनी जिद छोड़ दें। यह पूरे समुदाय से जुड़ा मुद्दा है और समुदाय के लोगों में बहुत गुस्सा है।

रमेश बिश्नोई ने आगे कहा कि बिश्नोई समुदाय में काफी गुस्सा है और लॉरेंस बस पूरे समुदाय के इसी गुस्से को जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "लॉरेंस का सलमान खान के साथ कोई निजी विवाद नहीं है, और न ही यह समुदाय का कोई निजी झगड़ा है। मुद्दा यह है कि उन्होंने हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पूरे समुदाय में भारी गुस्सा है।

उन्होंने आगे कहा कि लॉरेंस ने सलमान खान को एक सीधा-सादा समाधान दिया था कि वे सामने आएं और माफी मांग लें लेकिन अभिनेता माफी नहीं मांगना चाहते। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी, जिसमें अभिनेता का ड्राइवर घायल हो गया।

मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) ज़ोन-II, मोहित गर्ग के मुताबिक, 36 वर्षीय अभिनेता जब फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद एक खेल के मैदान से निकल रहे थे, तब उनकी कार पर तीन राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए अभिनेता के ड्राइवर को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल ले जाया गया। साथ ही, इलाके में मौजूद कुछ अन्य लोग, जिनमें एक ऑटो-रिक्शा चालक भी शामिल है, वे भी घायल हुए हैं। फायरिंग की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गोलियों की आवाज सुनकर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी और फॉरेंसिक टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए वहां पहुंच गई।

घटना के कुछ ही घंटों के भीतर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने लगी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि यह टाइगर श्रॉफ के लिए एक चेतावनी थी कि वे सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना बंद कर दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!