Edited By Reetu sharma,Updated: 12 Oct, 2026 05:05 PM

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। इस अनाम सीरीज का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज में बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। इस अनाम सीरीज का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज में बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है, जबकि इसका निर्माण अलमाइटी मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रभलीन संधू कर रही हैं।
ड्रग्स की दुनिया पर आधारित होगी कहानी
सीरीज की कहानी एक छोटे और गुमनाम शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे पूरे महाद्वीप में हेरोइन की राजधानी बनने की ओर बढ़ रहा है। इस शहर में फैलते ड्रग्स के कारोबार और उससे जुड़े घटनाक्रम के बीच कहानी कई दिलचस्प मोड़ लेती नजर आएगी।
ईमानदार पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगे सनी कौशल
इस सीरीज में सनी कौशल एक ईमानदार और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार व्यवस्था के भीतर और बाहर मौजूद ताकतवर लोगों के खिलाफ खड़ा होता है। इस दौरान उसे न केवल अपने कर्तव्य निभाने की चुनौती का सामना करना पड़ता है, बल्कि दबाव और मुश्किल परिस्थितियों के बीच अपनी ईमानदारी और इंसानियत को भी बचाए रखना होता है।
जल्द सामने आएंगी सीरीज से जुड़ी और जानकारियां
हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ सकती है। फिलहाल सीरीज के नाम और रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। इसके कलाकारों के किरदारों और कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियां आने वाले समय में साझा की जाएंगी।