हमें एक छोटा सलमान चाहिए... Salman की शादी का इंतजार कर रहे हैं Sanjay Dutt, कहीं दिल छू लेने वाली बात

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 01:42 PM

sanjay dutt on salman khan marriage

Sanjay Dutt on  Salman Khan Marriage : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के हालिया एपिसोड में अपने भाई सलमान खान के बारे में बहुत प्यारी बातें कहीं। शो के दौरान, करण जौहर ने उन लोगों के वीडियो दिखाए, जिन्होंने इस बॉलीवुड...

Sanjay Dutt on  Salman Khan Marriage : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के हालिया एपिसोड में अपने भाई सलमान खान के बारे में बहुत प्यारी बातें कहीं। शो के दौरान, करण जौहर ने उन लोगों के वीडियो दिखाए, जिन्होंने इस बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम किया है और जो उनके काफी करीब हैं।

हम दोनों ही इंडस्ट्री के बैड बॉयज हैं...
सलमान के लिए एक खास वीडियो संदेश में संजय दत्त ने कहा- मैं उन्हें भाईज बुलाता हूं। हाय, भाईज ! कैसे हो ? जब मैं सलीम साहब से मिलने जाता था तो अक्सर सलमान को वर्कआउट करते हुए देखता था। तब से ही हमारा रिश्ता बहुत शानदार है। भाईजान और मैं, हम दोनों ही इंडस्ट्री के बैड बॉयज हैं।

इसके बाद अभिनेता ने फिल्म 'दस' की शूटिंग का एक किस्सा याद किया, जब सलमान ने उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया, "हम दस की शूटिंग कर रहे थे और हमें एक हेलीकॉप्टर से बांधा गया था। हेलीकॉप्टर को उड़कर पानी के अंदर जाना था, और यह एक 'रिवर्स शॉट' था। मैं आधा बाहर लटका हुआ था और सलमान भी आधे बाहर लटके थे। मैं पानी में चला गया और मुझे महसूस हुआ कि मेरी बेल्ट ढीली हो रही है। इसलिए मैंने चिल्लाकर कहा, 'भाईजान, अपना पैर दो !' मैंने उनके पैर बहुत कसकर पकड़ लिए। मुझे डर था कि मैं गिर जाऊंगा, यह बहुत मजेदार था।

हमे एक छोटा सलमान खान चाहिए- संजय दत्त 
उन्होंने आगे कहा, "उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है। हम चाहते हैं कि वे अपनी जिंदगी में सेटल हो जाएं। हम तो यह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे हों, ताकि हमारी गोद में एक छोटा सलमान आ सके। हमें एक बच्चा दो ! वैसे भी, शादी के बाद इंसान फंस ही तो जाता है। हम सभी शादीशुदा लोग तो फंसे ही हुए हैं। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।

कॉफी विद करण भारत के सबसे मशहूर चैट शोज में से एक है। 2004 में शुरू हुआ यह शो बॉलीवुड सितारों के साथ खुलकर की गई बातचीत, रैपिड-फायर राउंड, निजी खुलासों, गॉसिप और रिश्तों, आपसी प्रतिद्वंद्विता व करियर को लेकर होने वाली मजेदार चर्चाओं के लिए जाना जाता है। इसके सेलिब्रिटी काउच और विवादित सवालों ने अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं, वायरल क्लिप्स बनाए हैं और पॉप-कल्चर के यादगार पल दिए हैं। पिछले कुछ वर्षों में, इस शो में अभिनेता, फिल्म निर्माता, खेल हस्तियां और अन्य प्रमुख मेहमान शामिल हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!