एक्टर Jeetendra की सबसे बड़ी Investment, 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी की कीमत है 450 करोड़

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 04:34 PM

jeetendra investment

Entertainment Desk : 80 के दशक के सुपरस्टार जितेंद्र अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ समझदारी से किए गए रियल एस्टेट निवेशों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित पाली हिल इलाके में स्थित एक बंगला...

Entertainment Desk : 80 के दशक के सुपरस्टार जितेंद्र अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ समझदारी से किए गए रियल एस्टेट निवेशों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित पाली हिल इलाके में स्थित एक बंगला खरीदने की यादें साझा की। उन्होंने बताया कि यह बंगला उन्होंने अपने समय के मशहूर अभिनेता भारत भूषण कम कीमत में खरीदा था, जो आज करोड़ों की सम्पति बन चुका है। 

भारत भूषण ने मजबूरी में बेचा अपना बंगला 
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर जितेंद्र ने बताया कि बैजू बावरा जैसी यादगार फिल्मों के स्टार भारत भूषण उस दौर में गंभीर आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे थे। हालात इतने कठिन हो गए थे कि उन्हें मुंबई के पाली हिल में स्थित अपना बंगला महज 4.25 लाख रुपये में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

भारत भूषण को खुद बेचा जितेंद्र को अपना बंगला 
जितेंद्र ने उस समय की यादें साझा करते हुए बताया कि भारत भूषण अपने दौर के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे। उन्होंने खुद पाली हिल स्थित अपना बंगला बेचने का प्रस्ताव जितेंद्र के सामने रखा था। जितेंद्र ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में अपने पिता से चर्चा की तो उन्होंने घर खरीदने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका परिवार बहुत ही सादा तरीके से रहता था। आपको जान के हैरानी होगी की 20×10 फुट के कमरे में आठ सदस्य साथ रहते थे। उस समय उन्होंने यह बंगला 4.25 लाख में खरीदा था और आज उसकी कीमत कम से कम 450 करोड़ रुपए है। 

 इस वजह से छोड़ दिया जिंतेद्र ने यह बंगला 
जितेंद्र ने खुलासा किया कि नए बंगले में रहने के कुछ ही समय बाद उनकी लगातार चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। इस वजह से उन्हें यह डर सताने लगा कि कहीं उनके साथ भी भारत भूषण जैसी स्थिति न बन जाए। इसी आशंका के चलते उन्होंने वह घर छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, समय के साथ वही प्रॉपर्टी उनके जीवन का सबसे सफल और लाभदायक निवेश साबित हुई। 
 
जितेंद्र का करियर
जितेंद्र के यदि काम की बात की जाए तो उनका फ़िल्मी सफर छह दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है, जिसमें 200 से अधिक फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने साल 1964 में फिल्म गीत गाया पत्थरों ने से बॉलीवुड में कदम रखा जबकि १९६७ में रिलीज हुई फर्ज ने उन्हें स्टार बना दिया। अपनी जोशीली डांसिंग स्टाइल और सफेद कपड़ों में नजर आने वाली खास पहचान के कारण उन्हें आज भी बॉलीवुड का 'जंपिंग जैक' कहा जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!