कंगना रनौत और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने मिलकर देखी ‘भारत भाग्य विधाता’

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 11:16 AM

kangana and odisha cm mohan charan majhi watch bharat bhagya vidhata

12 जून को थिएटर में धूम मचाने से पहले, ‘भारत भाग्य विधाता’ की टीम देशभर में निकल पड़ी है एक खास मिशन पर उन असली हीरोज़ को सलाम करने, जो मुश्किल वक्त में चुपचाप देश को संभालते हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 12 जून को थिएटर में धूम मचाने से पहले, ‘भारत भाग्य विधाता’ की टीम देशभर में निकल पड़ी है एक खास मिशन पर उन असली हीरोज़ को सलाम करने, जो मुश्किल वक्त में चुपचाप देश को संभालते हैं।

इस खास कैंपेन के तहत, मेकर्स अलग-अलग शहरों में स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं, जहां बुलाया जा रहा है उन फ्रंटलाइन वॉरियर्स को, जो अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं नर्सेस, वार्ड बॉयज़, अस्पताल के गार्ड, क्लीनर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और सपोर्ट टीम जिनकी मेहनत भले हेडलाइन्स में ना आए, लेकिन देश को चलाने में इनका रोल सुपरहिट है।

इसी सिलसिले में ये कारवां पहुंचा भुवनेश्वर, जहां हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए रखी गई एक खास स्क्रीनिंग में शामिल हुईं कंगना रनौत और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी। इस मौके पर कुछ चुनिंदा हेल्थकेयर हीरोज़ को ‘भारत भाग्य विधाता’ बैज देकर सम्मानित किया गया खुद कंगना और मुख्यमंत्री जी के हाथों उन्हें देश का असली “भाग्य विधाता” मानते हुए।

कंगना ने कहा, “‘भारत भाग्य विधाता’ भारत की आत्मा को सेलिब्रेट करती है हमारे लोगों की निस्वार्थ सेवा, देशभक्ति और मेहनत को। इस फिल्म की सोच हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रेरित है, जिन्होंने आम लोगों के लिए ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसा खूबसूरत शब्द दिया।

फिल्म पर बात करने से पहले, मैं दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं माननीय मुख्यमंत्री जी का, जो अपने बिज़ी शेड्यूल के बावजूद यहां आए। और इस पल को खास बनाने के लिए, हमने कुछ साइलेंट हीरोज़ को चुना है मैं मुख्यमंत्री जी से निवेदन करती हूं कि वे इन्हें सम्मानित करें।”

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, ‘भारत भाग्य विधाता’ शब्द सुनते ही हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जाग उठती है। ओडिशा के लिए ये गर्व की बात है कि इस फिल्म की पूरी टीम यहां आई है। कंगना रनौत की दमदार परफॉर्मेंस इस कहानी की जान है वो इस फिल्म की असली हीरो हैं।

फिल्म बेहद इमोशनल तरीके से दिखाती है कि कैसे एक नर्स और उसकी टीम ने संकट के समय अपनी जिम्मेदारी निभाई। आज का दिन और भी खास है क्योंकि हम विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं और साथ ही उन असली हीरोज़ को सम्मान दे रहे हैं जो समाज की रक्षा करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी ‘मन की बात’ में ऐसे अनसुने हीरोज़ को सामने लाते रहे हैं। ये फिल्म ऐसे लोगों को पहचान देने का शानदार मंच है।”

भुवनेश्वर के बाद, ये ट्रिब्यूट टूर रायपुर, जोधपुर, दिल्ली और जयपुर तक जाएगा साथ लेकर आभार, सम्मान और याद रखने का ये खास संदेश।

अस्पताल की दीवारों के बीच सेट ‘भारत भाग्य विधाता’ एक जबरदस्त कहानी पेश करती है बाहर मचा है हड़कंप, लेकिन अंदर डटे हैं हिम्मत वाले लोग। जब शहर डर से जकड़ा होता है, तब अस्पताल का स्टाफ नर्सेस, वार्ड बॉयज़, क्लीनर्स, सिक्योरिटी, लिफ्ट ऑपरेटर्स और एडमिन टीम अपने पोस्ट नहीं छोड़ते। असली घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म एक सच्चाई दिखाती है: इनके बिना सिस्टम एक दिन भी नहीं चल सकता।

कंगना रनौत फिल्म में एक स्टाफ नर्स के किरदार में नजर आएंगी एक आम महिला, जिसे अक्सर घर और काम दोनों जगह नजरअंदाज किया जाता है। लेकिन जब संकट आता है, तो वही बनती है सैकड़ों लोगों की उम्मीद।

कंगना के साथ फिल्म में गिरीजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और ज़ाहिद खान भी नजर आएंगे।

डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज़) द्वारा प्रस्तुत, ये फिल्म पेन स्टूडियोज़, मणिकर्णिका फिल्म्स और परम्हंस क्रिएशन्स के बैनर तले बनी है, ईयूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के साथ मिलकर, और 12 जून 2026 को पेन मरुधर द्वारा रिलीज़ की जाएगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!