'गटर' वाले बयान पर घिरीं Kangana Ranaut, पुरानी पार्टी का वीडियो बना Trollers का हथियार, बोले- अब ज्ञान क्यों दे रही हैं ?

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 04:39 PM

kangana ranaut controversy

Kangana Ranaut : कंगना रनौत के बयान की वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने जेन-जी को गटर जनरेशन कहा था, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच उनका एक पुराना पार्टी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो...

Kangana Ranaut : कंगना रनौत के बयान की वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने जेन-जी को गटर जनरेशन कहा था, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच उनका एक पुराना पार्टी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक तरफ कई यूजर्स इस वीडियो को लेकर कंगना की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग उनके बचाव में भी उतर आए हैं और उनका साथ दे रहे हैं। 

कंगना की 2018 वाली वीडियो हुई वायरल 
सोशल मीडिया पर कंगना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे 2018 का बताया जा रहा है। इसमें कंगना कान फिल्म फेस्टिवल के बाद हुई एक पार्टी में ब्लैक ऑउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, जहां वह दोस्तों के साथ डांस करती और एन्जॉय  करती दिख रहीं हैं। वीडियो के वायरल होते ही कई सोशल मीडिया पर  यूजर्स ने इसे उनके हाल ही में दिए गए बयानों से जोड़कर चर्चा शुरू कर दी है। 

कंगना ने जेन-जी को कहा था गटर जनरेशन 
हाल ही में कंगना ने Gen Z को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की है। इसी बीच उनका पुराना पार्टी वीडियो भी सामने आ गया है, जिसके वायरल होने के बाद यूजर्स इसे उनके हालिया बयान से जोड़कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर हर कोई दे रहा रिएक्शन  यूजर ने
कंगना की इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। सोशल मीडिया  यूजर ने कहा कि अगर कंगना आज की युवा पीढ़ी पर टिपण्णी कर सकती है तो उनकी पुरानी वीडियो पर सवाल उठाना गलत नहीं है। किसी अन्य यूजर ने लिखा कि वह कंगना की अभिनय प्रतिभा की काफी सराहना करते हैं लेकिन उनके विचारों से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। 

कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने उनका साथ दिया। किसी ने लिखा की वो सिर्फ अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं, न की किसी का क़त्ल। इस तरह उन्हें ट्रोल करना बिल्कुल भी सही नहीं है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!