Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 May, 2026 12:07 PM

Karishma Tanna Baby Shower : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि 42 की उम्र में करिश्मा तन्ना मां बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी। हाल ही में करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया...
Karishma Tanna Baby Shower : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि 42 की उम्र में करिश्मा तन्ना मां बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी। हाल ही में करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी गोद भराई की फोटोज, वीडियो शेयर की हैं। उनके इस खास मौके पर उनके परिवार वाले और उनके दोस्त मौजूद थे।
जहां एक तरफ ग्लैमर वर्ड के लोग मॉडर्न तरीके से अपनी गोद भराई करना पसंद करते हैं तो वहीं करिश्मा ने पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में अपना बेबी शावर किया। इन फोटोज में आप देख सकते हैं करिश्मा का प्रेगनेंसी ग्लो काफी उभर के आ रहा है।
अपने इस खास मौके पर करिश्मा तन्ना ने खुद को पूरे साउथ इंडियन लुक के हिसाब से तैयार किया हुआ था।
पिंक साड़ी पहनकर करिश्मा बेहद ही हसींन लग रही थीं। हाथों में मेहँदी और माथे पर मांग टीका उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहा था।
उनके मेकअप की बात की जाए तो उन्होंने बहुत ही सिंपल और ग्लोइंग मेकअप रखा था। सिंपल साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनकर अपने पूरे लुक को कम्पलीट किया।

इसी के साथ आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी गोद भराई की और साथ ही भगवान शिव के नाम का संकीर्तन भी किया।
गोदभराई समारोह के दौरान Karishma Tanna के घर को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया था। सामने आए वीडियो में उनके पति Varun Bangera भी नजर आए, जो इस खास मौके पर करिश्मा पर खूब प्यार लुटाते दिखाई दिए।

वीडियो में करिश्मा अपने परिवार के साथ पूजा और धार्मिक रस्मों में शामिल होती दिखीं। पूरे समारोह में खुशी और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां सभी लोग इस नए सफर की खुशी सेलिब्रेट करते नजर आए।
