Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 May, 2026 12:33 PM

Kishwer Merchantt : 'हिप हिप हुर्रे', 'एक हसीना थी', 'इतना करो ना मुझे प्यार' सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली Kishwer Merchantt हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इस के अलावा वो बिग बॉस का भी हिस्सा बन चुकी हैं। Kishwer Merchantt हमेशा से ही...
Kishwer Merchantt : 'हिप हिप हुर्रे', 'एक हसीना थी', 'इतना करो ना मुझे प्यार' सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली Kishwer Merchantt हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इस के अलावा वो बिग बॉस का भी हिस्सा बन चुकी हैं। Kishwer Merchantt हमेशा से ही हर सवाल का जवाब बड़े ही बेबाक अंदाज से देती हैं। Kishwer Merchantt को उनके धर्म के लिए हमेशा से ही ट्रोल किया जाता है क्योंकि उन्होंने एक हिन्दू लड़के से शादी की थी। लेकिन यदि उनके शादीशुदा जीवन की बात की जाए तो उनके जीवन में कभी धर्म दीवार नहीं बनी।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बहुत प्यार है। मुस्लिम होते हुए भी उनके पिता ने हमेशा अपनी बेटी की मर्जी का सम्मान किया और हिन्दू लड़के से उनकी शादी करवाई। इसी के साथ किश्वर ने कहा कि मेरे पिता पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं और मेरा बेटा बहुत बड़ा हनुमान भक्त है। इस बात के लिए उन्हें बहुत से लोग ट्रोल करते हैं लेकिन उन्हें कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता लोग क्या कहते हैं ? मैं अपने बेटे को सबसे पहले इंसानियत सिखाऊंगी।

कोर्ट मैरिज द्वारा की शादी
दोनों परिवार की भावनाओं का सम्मान रखने के लिए किश्वर ने न ही मुस्लिम और न ही हिन्दू तरीके से करवाया, उन्होंने बीच का रास्ता चुना और कोर्ट मैरिज करवा ली। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए किश्वर ने कहा कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सम्मान जरुरी है न की धर्म, इसी वजह से उनका रिश्ता भी टिका हुआ है।

8 साल छोटे लड़के से की शादी
इसी के साथ उन्होंने अपने और पति के बीच उम्र के अंतर पर भी बात की। किश्वर ने बताया कि जब वो अपने पति सुयश राय से मिली तो वो उनसे 8 साल छोटे थे, उन्हें पहले यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने अपने पति का पासपोर्ट देखा तो वो हैरान हो गईं। उस समय सुयश राय की उम्र 22 थी और उनके बेटे की उम्र 28 वर्ष थी।