कभी एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे Madhuri Dixit और Sanjay Dutt, सालों बाद सामने आई उनके ब्रेकअप की वजह

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 04:10 PM

madhuri dixit and sanjay dutt breakup

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt : एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड की गलियों में संजय दत्त और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के प्यार के चर्चे हर तरफ फैले हुए थे। दोनों ने इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्मों में काम किया और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। 90 के दशक...

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt : एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड की गलियों में संजय दत्त और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के प्यार के चर्चे हर तरफ फैले हुए थे। दोनों ने इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्मों में काम किया और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। 90 के दशक में दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हो गई और समय में दोनों की जोड़ी सबसे बेस्ट कपल्स में से एक थी। दोनों ने काफी समय दूसरे को डेट किया लेकिन कुछ टाइम बाद दोनों के रिश्ते के बीच दूरियों ने जगह बना लीं। हालांकि, इस बात को काफी समय हो गया लेकिन आज-तक दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की। लेकिन हाल ही में एक फिल्म जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने एक इंटरव्यू के दौरान इस दबे हुए सच से पर्दा उठाया है। तो चलिए जानते हैं क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप -

 Sanjay Dutt Madhuri Affair

खलनायक की शूटिंग के बीच संजय और माधुरी को हुआ था प्यार 
हाल ही में जाने-माने पत्रकार ज्योति वेंकटेश एक इंटरव्यू पर पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने एक पुराना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म खलनायक की शूटिंग के दौरान संजय और माधुरी में नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। उसी दौरान फिल्म के निर्देशक ने मीडिया को मैसूर बुलाया और बातचीत के दौरान उन्होंने याद किया कि आउटडोर लोकेशन होने की वजह से वहां बाथरूम की कोई भी सविधा नहीं थी। ऐसे में जब माधुरी को वाशरूम जाना पड़ा तो  उन्हें एक पेड़ के पीछे ले जाकर चारों तरफ पर्दे लगाकार अस्थायी व्यवस्था की गई, ताकि वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। 

बीच पार्टी से रफूचक्कर हो गए थे संजय और माधुरी
इसी दौरान पत्रकार ने उस शाम का भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया की उसी शाम एक पार्टी रखी गई थी और उस दौरान वहां सिर्फ जैकी श्रॉफ और सुभाष घई बैठे हुए थे। तब सुभाष ने मुझसे कहा की आप ड्रिंक्स पीना शुरू करो, तो मैंने कहा की मैं पहले  संजू और माधुरी का वेट करूंगा। उन्होंने बताया कि वो दोनों तो नहीं आएंगे क्योंकि वो काफी बिजी हैं। ' मैं सोच में पड़ गया, क्योंकि मैं आउटडोर शूट की कवरेज के लिए वहां आया था और दोनों पार्टी में नहीं आए। उस दौरान दोनों कहा थे, उसका मुझे कोई अंदाजा नहीं था। ये उस समय की बात है जब दोनों दूसरे को डेट कर रहे थे। 

 Sanjay Dutt Madhuri Affair

संजय दत्त अपनी बात पर कायम नहीं थे...
पत्रकार ने यह भी दावा किया कि संजय और माधुरी में दरार की एक वजह यह भी थी कि दोनों की आपस में सोच नहीं मिलती थी। उनके मुताबिक माधुरी हमेशा से शादी करना चाहती थी लेकिन सनजय दत्त अपनी पहली शादी के मुश्किल अनुभव के बाद दोबारा विवाह के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों के बीच धीरे-धीरे दूरियां बढ़ने लगीं। 

इसी दौरान संजय दत्त  (TADA) और आर्म्स एक्ट से जुड़े कानूनी मामलों में भी फंस गए थे। इसका असर भी उनके रिश्ते पर पड़ा था। इस वजह से माधुरी ने भी दूरियां बनाना शुरू कर दिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!