52 की उम्र में क्या Malaika Arora को फिर मिला प्यार ? समंदर की लहरों के बीच Mystery Man संग तस्वीर ने मचाई हलचल

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 04:56 PM

malaika arora

Malaika Arora :  मलाइका अरोड़ा का नाम बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में आता है। हर बार अपने फिटनेस गोल की वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में फैशन क्वीन माने जाने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी ग्रीस वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

Malaika Arora :  मलाइका अरोड़ा का नाम बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में आता है। हर बार अपने फिटनेस गोल की वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में फैशन क्वीन माने जाने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी ग्रीस वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कई मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें नीले समंदर का खूबसूरत नजारा, सफ़ेद रंग के पारंपरिक घर, मनमोहक सनसेट और उनका स्टाइलिश वेकेशन लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इस तस्वीरों के बीच एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, जिसमें एक मिस्ट्री मैन भी नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह जानने की उत्सुकता बढ़ है कि आखिर वह शख्स कौन है। 

Malaika Arora
 
मलाइका अरोड़ा ने हर लुक में ढाया कहर
हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा ने अपने ग्रीस वेकेशन की फोटो सीरीज में कई शानदार और स्टाइलिश लुक्स साझा किए हैं। एक तस्वीर में वह पारंपरिक ग्रीक आर्किटेक्चर वाले घर के अंदर सुकून भरे पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Malaika Arora

एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने पिंक और रेड शेड की आकर्षक मोनोकिनी पहनी है, जो सफ़ेद दीवारों और नीली खिड़कियों के बीच बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 

दूसरी तस्वीर में मलाइका समुद्र के किनारे चट्टानों पर बैठकर कैमरे के लिए पोज देती हुई दिख रही हैं। पस्टेल पिंक बिकनी में उनका फिट और टोंड फिजीक साफ झलक रहा है। शाम के समय उन्होंने डीप महरून रंग की हॉटर-नेक ड्रेस पहनकर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। डूबते सूरज की सुनहरी रौशनी के बाच उनका एलिगेंट स्टाइल और आत्मविश्वास तस्वीरों को और भी खास बना रहा है। 

Malaika Arora

  
मिस्ट्री मैन की तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान 
मलाइका अरोड़ा की हर तस्वीर ने फैंस का दिल जीता लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसी फोटो की हो रही है जिसमें वह समुद्र के बीच एक रहस्यमयी शख्स के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरा दिखाई नहीं देता क्योंकि उन्हें पीछे से कैप्चर किया गया है। वे समुन्द्र के खूबसूरत नजारों के बीच हाथ उठाकर ड्रिंक एन्जॉय करते दिख रहे हैं। 

Malaika Arora

इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके फैंस ने तरह-तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं। कई पूछ रहा है कि  मलाइका के साथ दिख रहा व्यक्ति कौन है, तो कुछ लोग उस लड़के को उनका नया बॉयफ्रेंड मान रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि तस्वीर में नजर आ रहा व्यक्ति हर्ष मेहता हो सकता है। हालांकि, इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही मलाइका ने उस व्यक्ति के पहचान को लेकर कोई जानकारी शेयर की है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!