15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी करना पड़ा भारी, शराब की आदत ने 39 की उम्र में ले ली इस एक्ट्रेस की जान...आज भी बोला जाता है Tragedy Queen

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 07:17 PM

meena kumari life story

Meena Kumari  : बॉलीवुड के 100 से अधिक सालों के इतिहास में ऐसी बहुत अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सिनेमा जगत पर अमिट छाप छोड़ी। हर दौर में किसी न किसी अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता। इन्हीं दिग्गज...

Meena Kumari  : बॉलीवुड के 100 से अधिक सालों के इतिहास में ऐसी बहुत अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सिनेमा जगत पर अमिट छाप छोड़ी। हर दौर में किसी न किसी अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता। इन्हीं दिग्गज सितारों में एक नाम मीना कुमारी का भी है, जिन्हे आज भी उनकी शानदार फिल्मों और दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। 

मीना कुमारी का फ़िल्मी सफर भले ही ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी पहचान बनाई। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। हालांकि, उनकी  निजी जिंदगी संघर्षों और मुश्किलों से भरी रही। बचपन से ही उन्हें कई कठिन  परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और आगे चलकर निजी रिश्तों में भी उन्हें गहरे दुःख झेलने पड़े। जीवन के इन्हीं उतार-चढ़ावों के बीच उन्हें शराब की लत लग गई और महज 39 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

पैदा होते ही पिता ने त्याग दिया था  
मीना का सफर बचपन से ही बहुत दुखदायी रहा है। 1 अगस्त को उनका जन्म हुआ था। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इस वजह से उनका असली नाम मीना नहीं बल्कि महजबीं बानो था। उनके पिता को हमेशा से ही बेटे की चाह थी लेकिन बेटी के जन्म ने उन्हें निराश कर दिया। इसी गुस्से में आकर उनके पिता ने उन्हें अनाथालय में छोड़ दिया था। लेकिन उनकी मां यह दुःख झेल न पाईं और रात-दिन रोती रहीं। इस वजह से उनके पिता फिर से उन्हें वापिस ले आए। 

 6 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था काम 
घर की आर्थिक परेशानियों को देखने हुए उन्होंने फैसला किया वो काम करेंगी। कम उम्र में ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। जिद उम्र में बच्चे अपना बचपन एन्जॉय करते हैं, उस उम्र में उन्होंने कैमरे के सामने कदम रख दिया। 1939 में में उनकी पहली फिल्म 'लेदरफेस रिलीज हुई थी।  इस फिल्म में उन्होंने अपने वास्तविक नाम महजबीं के नाम से ही अभिनय किया था।

15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से की शादी
उस दौरान उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो बहुत अच्छी थी लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से ही खराब रही। बहुत ही कम उम्र में एक्ट्रेस ने शादी कर ली थी और आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि उन्होंने अपने से 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी कर ली। उनके पति मशहूर डायरेक्टर कमाल अमरोही  थे। उनके रिश्ते को किस्मत का साथ नहीं मिला और 12 साल के बाद उनके रिश्ते में परेशानियां आने लगीं। जिस वजह से उनके पति ने उनको तीन तलाक दे दिया था। 

हलाला का झेलना पड़ा दुःख 
तलाक के बाद भी उनका जीवन बहुत दुखद रहा। तीन तलाक के बाद उनके पति कमाल उनको अपने जीवन में फिर से लेकर आना चाहते थे। इस्लाम में तलाक के बाद यदि कोई महिला वापिस आना चाहती है तो उसे हलाला करना पड़ता है। कुछ खबरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने जीनत अमान के पिता अमान उल्लाह खान के साथ हलाला किया। 

शराब की लत ने ले ली जान 
इसके बाद उनका जीवन बुरी तरह से खराब हो गया और उन्होंने शराब को अपना सहारा बना लिया। उन्हें इस कदर शराब की लत लग चुकी थी कि इसकी वजह से उनके लिवर खराब हो गए। बीमारी की वजह से 39 की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था  । 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!