Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jul, 2026 06:47 PM

Mrunal Thakur Dating rumours : बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका नाम उनसे करीब 9 साल छोटे भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ा जा रहा है।
Mrunal Thakur Dating rumours : बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका नाम उनसे करीब 9 साल छोटे भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही दोनों के डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, इन अफवाहों पर अब तक न हो मृणाल ठाकुर और न ही यशस्वी जायसवाल ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।
33 साल की हैं मृणाल ठाकुर
33 वर्षीय मृणाल ठाकुर हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित एक चर्चित कैफे में नजर आई। इसी दौरान उनके साथ 24 वर्ष के क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी दिखाई दिए। दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। हालांकि, कैफे से बाहर निकलते समय यशस्वी अकेले ही नजर आए। उन्होंने बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया और फिर अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
क्या सच को मृणाल ठाकुर को फिर मिला प्यार ?
खबरों के मुताबिक यह दोनों की एक सामान्य मुलाकात थी। हालांकि, दोनों को साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ
यूजर्स ने इसे डेटिंग की अफवाहों से जोड़ दिया, जबकि कुछ का मानना है कि दोनों किसी विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में मिलत थे। वहीं, कई लोगों ने दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी खूब मजाक उड़ाया है।
लोगों ने उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल के बीच सिर्फ एक ही रिश्ते हो सकता है और वो है जिसमें वो क्रिकेटर को गोद ले लें। तो किसी ने लिखा कि जरूरी नहीं यदि कोई साथ में जाए तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
धनुष के साथ भी जुड़ चुका है मृणाल ठाकुर का नाम
यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर का नाम किसी के साथ जुड़ा है। इससे पहले भी धनुष संग मृणाल की ठाकुर का नाम जुड़ चुका है लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह खबर भी झूठी थी।