जब किसी की लाश निकलेगी, तब समझ आएगा...370 बिरयानी विवाद में Munawar Faruqui ने दिया Pranit More का साथ

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 07:07 PM

munawar faruqui supports pranit more

Munawar Faruqui Support Pranit More : हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन मोरे के शो का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में 23 वर्ष के हिमांशु ने अपनी एक डेट का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 370 रुपए खर्च किए थे और इसके...

Munawar Faruqui Support Pranit More : हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन मोरे के शो का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में 23 वर्ष के हिमांशु ने अपनी एक डेट का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 370 रुपए खर्च किए थे और इसके बदले में उन्हें लड़की से कुछ खास उम्मीद थी। 

शो के दौरान प्रणित मोरे ने उनकी बात को ध्यान से सुना और उस पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और यूजर्स ने उनके बयानों को लेकर नाराजगी जाहिर की। 

इसी विवाद के बीच शो का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही एक लड़की पोस्टमार्टम के दौरान शवों को लेकर कथित तौर पर असंवेदनशील टिप्पणी करती नजर आई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई।

मुनव्वर फारूकी ने Pranit More का दिया साथ
सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। इतना सब देखने के बाद अब मुनव्वर फारूकी ने प्रणित का साथ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब सबको बस करना चाहिए। जो भी हुआ बहुत गलत हुआ, उस लड़के ने या फिर उस लड़की ने जो भी बोला वो बहुत गलत था लेकिन किसी को भी ट्रोल करना एक लेवल तक होता है। 

जब किसी की लाश निकलेगी, तब समझ आएगा ...
इसके बाद मुनव्वर ने कहा कि जिसने गलत किया उसको अपनी गलती की सजा मिल गई। हिमांशु की जॉब चली गई, प्रणित की समाज में इज्जत चली गई और इससे ज्यादा किसी के साथ क्या ही बुरा होगा। जो लोग कंटेंट के नाम पर उनको निचोड़ रहे हैं, उन्हें अब रुक जाना चाहिए। या आप लोग रुकोगे जब किसी की लाश निकलेगी। 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!