एक्स-वाइफ Samantha को धोखा देने के आरोपों से परेशान हुए Naga Chaitanya, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Edited By Updated: 31 May, 2026 05:19 PM

naga chaitanya

Naga Chaitanya : साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर  Naga Chaitanya ने हाल ही में ट्रोलिंग से परेशान होकर दिल्ली हाईकोर्ट का रास्ता अपनाया है। उन्होंने अदालत में याचिका में दाखिल कर यह मांग की है बिना अनुमति उनके नाम, तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल करने...

Naga Chaitanya : साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर  Naga Chaitanya ने हाल ही में ट्रोलिंग से परेशान होकर दिल्ली हाईकोर्ट का रास्ता अपनाया है। उन्होंने अदालत में याचिका में दाखिल कर यह मांग की है बिना अनुमति उनके नाम, तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल करने से तीसरी पार्टी को रोका जाए। 

Naga Chaitanya

याचिका में उठाए ये मुद्दे 
खबरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का कहना है कि कई वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफार्म उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाकर उनके नाम और इमेज का गलत इस्तेमाल हो रहा है।  इसमें एआई-जनरेटेड कंटेंट, बिना अनुमति बने मर्चेंडाइज और यहां तक कि आपत्तिजनक सामग्री भी शामिल है, जिससे ट्रैफिक और कमर्शियल लाभ कमाया जा रहा है।

AI और आपत्तिजनक सर्च टर्म पर आपत्ति
इस मौके पर उनके वकील के अदालत को बताया कि कुछ प्लेटफॉर्म्स जानबूझ कर उनके नाम का विवादित और आपत्तिजनक सर्च टर्म्स के साथ जोड़ रहे हैं ताकि ज्यादा लोग कंटेंट की और आकर्षित हों। उनकी टीम का कहना है कि इस वजह से नागा की पहचान का गलत इस्तेमाल तो ही रहा है बल्कि उनकी छवि भी खराब हो रही है। 

Naga Chaitanya

निजी जीवन पर भी लगाए जा रहे आरोप 
इस मामले पर अभिनेता की टीम ने कहा है कि उनके निजी जीवन पर भी बहुत सी परेशानियां आ रही हैं। खासकर उनकी पूर्व पत्नी Samantha Ruth Prabhu के साथ रिश्ते को लेकर विवादित और अप्रमाणित दावे किए गए हैं। टीम का कहना है कि ऐसे आरोप उन्हें बदनाम करने वाले हैं और इन्हें आलोचना नहीं बल्कि ट्रोलिंग कहा जा सकता है।

अदालत ने दिया ये जवाब 
इस मामले पर अदालत के जज ने कहा कि सार्वजानिक जीवन में रहने वाले लोगों को ज्यादा जांच और आलोचना झेलनी पड़ती है लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 सितंबर को की जाएगी। 

Naga Chaitanya

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!