मजबूरी ऐसी की पति ने ही Directors संग सोने के लिए बनाया दवाब...  Aamir Khan के सौतेले भाई Haider की एक्स वाइफ ईवा ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 05:59 PM

eva grover on haider ali khan

Eva Grover : हाल ही में अभिनेत्री ईवा ग्रोवर ने अपने पूर्व पति और अभिनेता आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि हैदर इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, चाल में रह रहे हैं और रोजमर्रा की...

Eva Grover : हाल ही में अभिनेत्री ईवा ग्रोवर ने अपने पूर्व पति और अभिनेता आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि हैदर इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, चाल में रह रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। अब ईवा ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका दावा है कि शादी के दौरान हैदर अली खान उन पर फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर निर्देशकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। ये आरोप ईवा ग्रोवर की ओर से लगाए गए हैं।

Eva Grover on Haider Ali Khan

मुझ पर बहुत दबाव डाला गया 
45 वर्षीय अभिनेत्री ईवा ग्रोवर जो रेडी और करिश्मा का करिश्मा जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पूर्व पति हैदर अली खान को लेकर गंभीर आरोप लगाए। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में जब उनसे पूछा गया की क्या उनके पूर्व पति ने कभी उन्हें दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डाला था तो ईवा ने दावा किया की ऐसा हुआ था। उनके मुताबिक, उन पर इस तरह का दवाब बनाया गया और इस संबंध में उनसे ऐसी बातें कही गई थीं। 

डायरेक्टर्स के साथ सोने के लिए बनाया दवाब 
इंटरव्यू के दौरान ईवा ग्रोवर से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें कभी फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के लिए निर्देशकों या निर्माताओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया गया था। इस पर ईवा ने दावा किया कि उन्हें अपने करियर में कभी काम की कमी नहीं रही। 

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा जरूर आया, जब उन्होंने अपने पूर्व पति के परिवार की आर्थिक मदद के लिए अपनी फिक्स्ड डिपाजिट तुड़वा दी और अपनी गाड़िया तक बेचनी पड़ी। ईवा के अनुसार, उसी दौरान उनकी ओर से इस तरह का प्रस्ताव रखा गया लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया है। 

Eva Grover on Haider Ali Khan

हैदर ने कहा बच्चों के लिए ऐसा करना पड़ेगा 
ईवा ग्रोवर ने आगे दावा किया कि उनके पूर्व पति ने उनसे कहा था कि घर का खर्च चलाने, बिजली का बिल भरने और परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें ऐसा करना पड़ेगा। ईवा के मुताबिक, उनसे यह भी कहा गया कि बच्चों की जिम्मेदारियों के लिए पैसे जरुरी हैं इसलिए इस तरह का समझौता करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये सभी दावे ईवा ग्रोवर ने इंटरव्यू के दौरान किए। 

Eva Grover on Haider Ali Khan

हालांकि, इन गंभीर आरोपों के बावजूद ईवा ने हैदर अली खान की मौजूदा हालत पर दुख भी जताया। उन्होंने बताया कि हैदर कथित तौर पर सिज़ोफ्रेनिया से जूझ रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ईवा के अनुसार, उनके पास रहने के लिए स्थायी घर नहीं है और वह कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि जब भी उनका अंतिम समय आए, उन्हें शांति मिले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!