मधुबाला बायोपिक में कियारा आडवाणी की एंट्री की खबरें गलत, इंडस्ट्री सूत्रों ने किया खंडन

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 05:02 PM

news of kiara advani entry in madhubala biopic false

लीजेंडरी स्क्रीन आइकन मधुबाला की बायोपिक को लेकर इंटरनेट पर काफी खबरें उड़ रही थीं। ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि कियारा आडवाणी इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी और संजय लीला भंसाली इसके प्रोड्यूसर होंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लीजेंडरी स्क्रीन आइकन मधुबाला की बायोपिक को लेकर इंटरनेट पर काफी खबरें उड़ रही थीं। ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि कियारा आडवाणी इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी और संजय लीला भंसाली इसके प्रोड्यूसर होंगे। हालांकि, अब इंडस्ट्री के सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए खारिज कर दिया है।

इंडस्ट्री के एक सूत्र ने साफ कर दिया है कि कियारा आडवाणी और संजय लीला भंसाली के मधुबाला बायोपिक से जुड़ने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। सूत्र का कहना है, "इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है कि कियारा आडवाणी को भंसाली की मधुबाला बायोपिक में कास्ट किया गया है। ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।"

मधुबाला के लेजेंडरी स्टेटस और उनकी विरासत को देखते हुए, इन अफवाहों ने लोगों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी। हालांकि, सूत्र ने फिर से इस बात पर जोर दिया है कि कियारा आडवाणी का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना महज एक अटकलबाजी है और फिलहाल ऐसी कोई भी प्लानिंग नहीं चल रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!