जानें NTR कब शुरू करेंगे प्रशांत नील की फिल्म NTR x Neel के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग? पढ़ें डिटेल्स

Updated: 27 Aug, 2025 11:42 AM

ntr and prashant neel s film ntr x neel shooting details

NTR x Neel बिना किसी शक NTR की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें यानी प्रशांत नील और जूनियर NTR एक साथ आ रहे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। NTR को हमेशा से उनकी एनर्जी और ऑन स्क्रीन करिश्मा के लिए दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। NTR एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें दुनियाभर में फैंस द्वारा खूब प्यार मिलता है। ऐसे में कई दमदार फिल्म्स देने के बाद, NTR वॉर 2 में किसी सरप्राइस पैकेज की तरह सामने आए। अब जब दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो इन सब के बीच एक रोमांचक अपडेट सामने आया है।

फिल्मफेयर के मुताबिक, एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स ने बताया है कि, "NTR प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म NTR x Neel के दूसरे शूटिंग शेड्यूल को सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू करने वाले हैं।"

NTR x Neel बिना किसी शक NTR की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें यानी प्रशांत नील और जूनियर NTR एक साथ आ रहे हैं। इस वजह से यह साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए तैयार है।

NTR अब सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स की कमान संभालने जा रहे हैं। एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म, जिसका निर्देशन KGF फेम प्रशांत नील कर रहे हैं, 25 जून 2026 को रिलीज होगी। माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म उनके टैलेंट और पैन-इंडिया स्टारडम को और भी ज्यादा चमकाने का वादा करती है। इसके अलावा, NTR त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक बड़े पौराणिक ड्रामा में भगवान कुमार स्वामी का दिव्य किरदार निभाने वाले हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!