Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 May, 2026 04:07 PM

Pooja Bhatt and Bobby Deol Affair : एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल और पूजा भट्ट के प्यार के चर्चे हर गलियों में हुआ करते थे लेकिन आज दोनों अलग हैं और अपनी जिंदगी में भी काफी खुश है। 30 मई 1996 को बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी हुई थी लेकिन हाल ही में...
Pooja Bhatt and Bobby Deol Affair : एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल और पूजा भट्ट के प्यार के चर्चे हर गलियों में हुआ करते थे लेकिन आज दोनों अलग हैं और अपनी जिंदगी में भी काफी खुश है। 30 मई 1996 को बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी हुई थी लेकिन हाल ही में पूजा भट्ट के एक ब्यान की वजह से पुरानी बातों की चर्चा फिर से होने लगी है।
पूजा भट्ट ने किए अपनी लव लाइफ के खुलासे
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब पूजा भट्ट से पुछा गया कि क्या आप सच में बॉबी देओल से प्यार करती थीं। तब पूजा भट्ट ने जवाब दिया कि हां, ऐसा क्या है जिससे प्यार न हो ?’ इसी के साथ उन्होंने बताया कि बॉबी के साथ हर एक बिताया गया समय बहुत जादुई था और बॉबी बहुत ही अच्छे इंसान है। उनके साथ समय बिताना मुझे बहुत पसंद था।

रिश्ता टूटने की वजह का खुलासा नहीं किया
इसी के साथ पूजा के बताया कि अब दोनों की राहें बहुत अलग हैं। वो नहीं चाहती की पुरानी बातों को फिर से दोहराया जाए। इसी के साथ उन्होंने अपने अलग होने की वजह को बताने से भी साफ़ मना कर दिया। ऐसा इस वजह से क्योंकि वो नहीं चाहती की उनकी निजी बातें सबके सामने आए। यदि ऐसा होता है तो बॉबी देओल की जिंदगी पर भी काफी असर पड़ेगा।
पूजा भट्ट ने बताया कि हमने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया लेकिन अब ये बातें करना बिल्कुल फिजूल है। बॉबी का एक परिवार है और उनके बच्चे हैं और मैं उनके लिए काफी खुश हूँ।
