Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर भड़के Baba Ramdev, बोले- पहली दो पत्नियों को क्यों बुलाते हो फिर ?

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 04:09 PM

baba ramdev on aamir khan

Baba Ramdev on Aamir Khan : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। उनकी इस शादी को लेकर सोशल मीडिया और सावर्जनिक मंचों पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इस...

Baba Ramdev on Aamir Khan : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। उनकी इस शादी को लेकर सोशल मीडिया और सावर्जनिक मंचों पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इस फैसले पर सवाल भी उठाए हैं। 

इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा की वह एक से अधिक शादियों के पक्षधर नहीं हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज कस्ते हुए कहा कि इस उम्र में ऐसी बातें उन्हें समझ से प्रे लगती हैं और इसको लेकर उन्होंने अभिनेता की आलोचना भी की। 

Baba Ramdev on Aamir Khan

3-4 शादियों का मैं समर्थक नहीं हूं
बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी राय में हर व्यक्ति को एक ही शादी करनी चाहिए और पूरे मन से अपने परिवार  जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। उनका मानना है कि हम बच्चे हों लेकिन उनकी अच्छी परवरिश हो ताकि वे संस्कारी, चरित्रवान और समक्ष नागरिक बन सकें। 

उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी धर्म के लोगों द्वारा एक से ज्यादा शादियां करने के पक्ष में नहीं हैं। उनके अनुसार, देश में बढ़ती आबादी पर भी नियंत्रण जरुरी है क्योंकि संसाधन सीमित हैं और उन्हें उसी गति से नहीं बढ़ाया जा सकता। साथ ही उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और कहा की वह हिन्दू-मुस्लिम नफरत की राजनीति से खुद को अलग रखते हैं। 

आमिर खान बुढ़ापा आ गया है
बाबा रामदेव ने आमिर खान की तीसरी शादी पर टिप्पणी करते हुए कहा की उनके में नई शादी करना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आमिर खान की अपनी पहली दो पत्नियों के प्रति आज भी सम्मान और अपनापन बना हुआ है तो फिर अलग होने की नौबत क्यों आई। उनका कहना था कि जब रिश्तों में नफरत नहीं थी और आपसी सम्मान बरकरार है तो उन रिश्तों को निभाने की कोशिश की जा सकती थी। 

Baba Ramdev on Aamir Khan

नितेश राणे ने भी आमिर खान को सुनाई खरी-खोटी 
आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभिनेता पर निशाना साधते हुए उन्हें 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' बताया। राणे ने कहा कि इस तरह के मामलों को लेकर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब युवा आमिर खान को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी फिल्में देखते हैं, तो ऐसे फैसलों से उन्हें किस तरह का संदेश मिलेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!