प्यार, बिछड़ने और नई शुरुआत की कहानी लेकर आया 'मुसाफिर कैफे', नेटफ्लिक्स ने जारी किया ट्रेलर

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 10:54 AM

vikrant massey starrer series musafir cafe trailer has release

नेटफ्लिक्स ने अपनी नई रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर जारी कर दिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। "ज़िंदगी के अलग-अलग पड़ाव में दो अलग-अलग लोगों से प्यार क्यों नहीं हो सकता?" इसी सवाल के साथ नेटफ्लिक्स ने अपनी नई रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर जारी कर दिया है। यह सीरीज़ प्यार, महत्वाकांक्षा, रिश्तों और आत्म-खोज की ऐसी भावनात्मक कहानी है, जो यह बताती है कि ज़िंदगी में मिलने वाले कुछ लोग हमेशा साथ रहने के लिए नहीं, बल्कि हमें बदलकर आगे बढ़ाने के लिए आते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

रिश्तों और ज़िंदगी के बदलते पड़ाव की कहानी
टेरिबली टाइनी टेल्स (TTT) और होममेड स्टोरीज़ के बैनर तले बनी 'मुसाफिर कैफे' को शारण्या राजगोपाल ने लिखा और क्रिएट किया है, जबकि निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। यह सीरीज़ प्रसिद्ध लेखक दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित है।

कहानी के केंद्र में हैं चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी), जिसकी ज़िंदगी पूरी तरह योजनाबद्ध होती है। लेकिन उसकी मुलाकात सुधा (वेदिका पिंटो) से होती है, जो एक स्वतंत्र विचारों वाली डिवोर्स लॉयर है। सुधा चंदर को अनिश्चितताओं को अपनाने, बड़े सपने देखने और बेखौफ होकर प्यार करने की प्रेरणा देती है।

समय के साथ चंदर की ज़िंदगी में प्रीति (महिमा मकवाना) की एंट्री होती है। प्रीति का शांत स्वभाव, अटूट भरोसा और साथ निभाने का अंदाज़ उसे प्यार का एक बिल्कुल अलग अर्थ समझाता है। सीरीज़ दिखाती है कि ज़िंदगी के अलग-अलग दौर में मिलने वाले लोग हमें किस तरह बदल देते हैं।

ट्रेलर में दिखी प्यार, बिछड़ने और आत्म-खोज की झलक
'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर तीनों किरदारों की भावनात्मक यात्रा की झलक पेश करता है। इसमें प्यार, दिल टूटने, महत्वाकांक्षा और खुद को पहचानने की कहानी बेहद संवेदनशील अंदाज़ में दिखाई गई है। ट्रेलर यह एहसास कराता है कि कुछ रिश्ते हमेशा साथ नहीं रहते, लेकिन उनकी यादें और असर पूरी ज़िंदगी हमारे साथ चलते हैं।

शारण्या राजगोपाल ने कही दिल की बात
सीरीज़ की राइटर और क्रिएटर शारण्या राजगोपाल ने कहा कि 'मुसाफिर कैफे' उनके लिए इस विचार को तलाशने का माध्यम है कि कुछ लोग हमारी ज़िंदगी में हमेशा रहने के लिए नहीं आते, बल्कि हमें हमेशा के लिए बदल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा ऐसे रिश्ते आकर्षित करते रहे हैं, जो अचानक हमारी ज़िंदगी में आते हैं, हमें कठिन सवालों का सामना कराते हैं और हमें खुद को नए नज़रिए से देखने के लिए प्रेरित करते हैं। चंदर, सुधा और प्रीति के जरिए उन्होंने प्यार, सही समय, उम्मीद और अपने रास्ते को चुनने के साहस की कहानी कहने की कोशिश की है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने बताया क्यों है खास यह सीरीज़
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज़ हेड तान्या बामी ने कहा कि 'मुसाफिर कैफे' रोमांस जॉनर में एक नया और संवेदनशील प्रयास है। उनके मुताबिक यह ऐसी सीरीज़ है, जिसे देखने के बाद वैसी ही गर्माहट महसूस होती है, जैसे बारिश के दिन चाय का एक कप।

उन्होंने कहा कि दिव्य प्रकाश दुबे की किताब पर आधारित यह कहानी सिर्फ प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि ज़िंदगी के अलग-अलग अध्यायों में मिलने वाले लोग हमारी सोच और व्यक्तित्व को किस तरह बदल देते हैं। शारण्या की लेखनी और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस इस कहानी को और भी खास बनाती है।

विक्रांत मैसी बोले- प्यार हमेशा योजनाएं बदल देता है
विक्रांत मैसी ने कहा कि चंदर का सफर उन्हें बेहद व्यक्तिगत लगा, क्योंकि यह कहानी सिखाती है कि ज़िंदगी को हमें चौंकाने देना भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हम अक्सर अपनी ज़िंदगी को पूरी तरह नियंत्रित करना चाहते हैं, लेकिन प्यार हर योजना को बदलने की ताकत रखता है।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में अभिनेता के साथ-साथ सह-निर्माता (Co-Producer) के रूप में नेटफ्लिक्स के साथ दोबारा काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

वेदिका पिंटो: सुधा अपनी शर्तों पर जीने वाली लड़की है
वेदिका पिंटो ने कहा कि सुधा एक ऐसी महिला है, जो अपनी पहचान से कभी समझौता नहीं करती। वह बड़े सपने देखती है, पूरे दिल से प्यार करती है और अपनी शर्तों पर जीती है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि नेटफ्लिक्स पर उनकी शुरुआत इतने मजबूत और बहुआयामी किरदार के साथ हो रही है।

महिमा मकवाना: हर प्यार शोर नहीं मचाता
महिमा मकवाना ने कहा कि प्रीति का किरदार यह सिखाता है कि प्यार हमेशा बड़े इज़हार में नहीं होता। कई बार वह शांत बातचीत, भरोसे और हर परिस्थिति में साथ बने रहने में छिपा होता है। उनके मुताबिक 'मुसाफिर कैफे' हर उस रिश्ते का जश्न मनाती है, जो इंसान को बेहतर बनाता है।

मानसून में मिलेगी प्यार और उम्मीद की नई कहानी
इस मानसून नेटफ्लिक्स दर्शकों के लिए ऐसी कहानी लेकर आ रहा है, जिसमें अधूरे रिश्ते, नई शुरुआत, छूटे हुए मौके और ज़िंदगी बदल देने वाले लोगों की खूबसूरत दास्तान देखने को मिलेगी। 'मुसाफिर कैफे' आधुनिक रिश्तों, प्यार और इंसानी जुड़ाव की एक भावुक और सुकून देने वाली कहानी है, जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!