Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Aug, 2026 03:06 PM

Praveen Nair : मनोरंजन और समाजसेवा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर की मां और प्रसिद्द समाजसेवी प्रवीण नयार का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से सिर्फ उनके परिवार ही नहीं बल्कि समाजसेवा और फिल्म इंडस्ट्री...
Praveen Nair : मनोरंजन और समाजसेवा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर की मां और प्रसिद्द समाजसेवी प्रवीण नयार का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से सिर्फ उनके परिवार ही नहीं बल्कि समाजसेवा और फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रवीण नायर ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंद बच्चों की मदद और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया इसलिए उनके निधन से हजारों लोगों, खासकर उन बच्चों के बीच गहरा दुःख है जिनकी जिंदगी को उन्होंने बेहतर बनाने में अहम भूमि निभाई थी।
बहुत बड़ी समाज सेविका थीं प्रवीण नायर
आपको बता दें की प्रवीण नायर कोई आम इंसान नहीं थीं बल्कि वो एक बहुत बड़ी समाज सेविका थीं। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा में बिता दिया। उन्होंने ओडिशा में रेड क्रॉस, डीएवी पब्लिक स्कूल और डेफ एंड डंब एसोसिएशन जैसी कई संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों की सेवा की। उनकी जिंदगी में अहम बदलाव तब आया, जब उन्होंने अपनी बेटी मीरा बायर की साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म सलाम बॉम्बे देखी। मुंबई की सड़कों पर रहने वाले बेसहारा बच्चों की दर्दभरी कहानी ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद और बेघर बच्चों के बेहतर भविष्य के काम करने का संकल्प लिया और खुद को पूरी तरह इस मिशन के लिए समर्पित कर दिया।
80 हजार बच्चों की मसीहा बनीं प्रवीण नायर
इसी उद्देश्य के सतह प्रवीण नायर ने अपनी बेटी मीरा नायर, अंजू चोपड़ा और संजय के. रॉय के साथ मिलकर सलाम बालक ट्रस्ट की नींव रखी। शुरुआत में यह संस्था सिर्फ 25 बच्चों और तीन कर्मचारियों के साथ शुरू हुई थी लेकिन समय के साथ इसका दायरा लगातार बढ़ता गया। आज यह ट्रस्ट 25 से अधिक शेल्टर होम संचालित करता है और 80 हजार से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला चुका है। यह संस्था बच्चों को सुरक्षित आश्रय, शुक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक सहयोग उपलबध कराती है।
रेड कार्पेट पर समझ लिया था एक्ट्रेस
प्रवीण नायर का एक किस्सा आज भी लोगों को याद है। एक बार कान्स फील फेस्टिवल में फोटोग्राफर्स ने उन्हें एक्ट्रेस समझ लिया था। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में कौन सा रोल किया है तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, मैं डायरेक्टर की प्रोड्यूसर हूं। उनका यह जवाब लोगों को बहुत पसंद है और आज भी उनका यह किस्सा याद किया जाता है।