Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 May, 2026 11:25 AM

Puja Banerjee : देवों के देव महादेव में पार्वती माता के किरदार से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली पूजा बनर्जी एक बार दोबारा से मां बनने वाली है। इस मौके पर रविवार को पूजा बनर्जी की गोदभराई की गई। सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो डाल पूजा बनर्जी ने...
Puja Banerjee : देवों के देव महादेव में पार्वती माता के किरदार से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली पूजा बनर्जी एक बार दोबारा से मां बनने वाली है। इस मौके पर रविवार को पूजा बनर्जी की गोदभराई की गई। सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो डाल पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ ख़ुशी सांझा की है।
सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
पूजा बनर्जी ने आज इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते हुए कैप्शन लिखा, 'आज मेरी गोद भराई है और सभी का आशीर्वाद चाहिए। इसके बाद से ही कमेंट बॉक्स में हर कोई उनको शुभकामनाएं दे रहा है।

दूसरी बार मां बनेंगी पूजा बनर्जी
इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग में दी है। अपने पति को सरप्राइज देते हुए उन्होंने बताया की वो दूसरे बार मां बनने वाली हैं। ये गुड न्यूज़ को सुनने के बाद उनके पति की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
2020 में पूजा बनर्जी की शादी
पूजा की लव स्टोरी की बात की जाए तो उन्होंने 15 अप्रैल 2020 को कोर्ट मैरिज की। इसके बाद 15 नवंबर 2021 को बहुत ही धूमधाम से दोनों से गोवा में शादी की।