Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Sep, 2026 11:39 AM

Kunika Sadanand Statement : एक्ट्रेस और CINTAA की सदस्य कुनिका सदानंद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम के लंबे घंटों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि जब तय समय से ज्यादा देर तक शूटिंग चलती है, तो कलाकारों को अक्सर एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं मिलता।
Kunika Sadanand Statement : एक्ट्रेस और CINTAA की सदस्य कुनिका सदानंद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम के लंबे घंटों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि जब तय समय से ज्यादा देर तक शूटिंग चलती है, तो कलाकारों को अक्सर एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं मिलता।
उन्होंने IANS को बताया, "काम के घंटे बहुत लंबे होते हैं। शिफ्ट 10-12 घंटे की होती है। और अगर एक्स्ट्रा घंटे काम करना पड़े, तो उसके लिए कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं मिलता।
कुनिका ने इस स्थिति की तुलना टेक्नीशियनों से करते हुए कहा कि कम से कम उन्हें एक्स्ट्रा शिफ्ट में काम करने पर पेमेंट तो मिलता है।
उन्होंने कहा, "टेक्नीशियन, चाहे वह लाइट मैन हो, साउंड मैन हो या कोई और उन्हें उनके पैसे मिलते हैं। अगर एक्स्ट्रा शिफ्ट होती है, तो उन्हें पेमेंट मिलता ह लेकिन कलाकारों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार किया जाता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस अंतर को दूर किया जाना चाहिए और जब कलाकारों को तय समय से ज़्यादा काम करना पड़े, तो उन्हें भी पेमेंट मिलना चाहिए।
उनकी ये बातें हाल ही में हुए CINTAA चुनावों के बीच आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस उपासना सिंह जीती थीं। इससे पहले उन्होंने CINTAA के नए चुनाव होने के बावजूद एसोसिएशन में अपने पद पर बने रहने के पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे के फ़ैसले पर भी सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन में पद का मतलब कलाकारों की सेवा करना होना चाहिए, न कि सत्ता पर कब्जा जमाए रखना। CINTAA चुनावों के दौरान IANS से खास बातचीत में कुनिका ने चल रहे विवाद और इस बात पर चर्चा की कि पूनम और पद्मिनी अपना पद क्यों नहीं छोड़ रही हैं। शुरू में उन्होंने कहा कि यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, आपको उनसे पूछना होगा। CINTAA के साथ अपने लंबे जुड़ाव और सदस्यों की संस्था से उम्मीदों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने पद पर बने रहने के मकसद पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "मैं इतने लंबे समय से सदस्य हूं मैं पहले भी एक बार कमेटी में रह चुकी हूँ। बहुत पहले। मैं दारा सिंह से मिली थी। आप वहां सेवा करने के लिए आते हैं, लेकिन अब यह ईगो का मामला लगता है और क्या हो सकता है ?
