Edited By Reetu sharma,Updated: 11 Apr, 2026 05:35 PM

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की अपकमिंग फिल्म Raja Shivaji को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की अपकमिंग फिल्म Raja Shivaji को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद अब मेकर्स ने ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का धमाकेदार BTS (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव
इस खास एंथम को मशहूर संगीतकार जोड़ी Ajay–Atul ने कंपोज और गाया है। BTS वीडियो में उनकी टीम की मेहनत, ऑर्केस्ट्रा का ग्रैंड स्केल और साउंड डिजाइन की झलक साफ देखने को मिलती है। एंथम का कोरस पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
रितेश देशमुख बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज
फिल्म में Riteish Deshmukh छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। खास बात ये है कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण भी खुद ही संभाला है। BTS वीडियो में उनके विज़न और किरदार की झलक फिल्म को और भव्य बनाती है।
स्टारकास्ट से भरी है फिल्म, हर किरदार दमदार
फिल्म Raja Shivaji में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan, Vidya Balan, Mahesh Manjrekar, Sachin Khedekar, Boman Irani, Bhagyashree, Fardeen Khan, Jitendra Joshi, Amole Gupte और Genelia Deshmukh शामिल हैं।
13 अप्रैल को रिलीज होगा एंथम
Ajay–Atul द्वारा तैयार ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ 13 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। वहीं फिल्म Raja Shivaji 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इतिहास और भव्यता का मेल बनेगी ‘राजा शिवाजी’
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह फिल्म सिर्फ एक पीरियड ड्रामा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी बनने का वादा कर रही है। BTS वीडियो देखकर साफ है कि मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर, भव्य विज़न के साथ पेश करने की तैयारी में हैं। ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का BTS वीडियो यह साबित करता है कि फिल्म का हर पहलू बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला ये एंथम दर्शकों के दिलों में कितनी गूंज पैदा करता है।