Edited By Reetu sharma,Updated: 18 May, 2026 05:33 PM

फिल्म The Narmada Story रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है और अब इसका हाईवोल्टेज एंथम सांग सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। वीर रस, देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण और खाकी के सम्मान से भरपूर यह एंथम महिला पुलिस के साहस,...
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म The Narmada Story रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है और अब इसका हाईवोल्टेज एंथम सांग सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। वीर रस, देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण और खाकी के सम्मान से भरपूर यह एंथम महिला पुलिस के साहस, संघर्ष और समर्पण को बड़े पैमाने पर दिखाता है। खास बात यह है कि फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं रीयल लाइफ आईपीएस ऑफिसर Simala Prasad, जिनका दमदार अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
देशभक्ति और खाकी के सम्मान से भरपूर है एंथम
एंथम का मुखड़ा पुलिस जवानों और सुरक्षाकर्मियों को समर्पित दिखाई देता है। गाने के बोल- 'जब घड़ी आई, तब बनके तबाही, शत्रु को तूने धूल चटाई…' देशप्रेम और कर्तव्य की भावना को और मजबूत बनाते हैं। पूरे वीडियो में महिला पुलिस की कार्रवाई, अपराधियों पर रेड और मिसिंग लड़कियों से जुड़े केस की झलक दिखाई गई है, जिससे साफ पता चलता है कि फिल्म एक संवेदनशील मुद्दे को उठाने वाली है। एंथम में सिमाला प्रसाद का एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है।
दमदार स्क्रीन प्रेजेंस
फिल्म के एंथम में नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री Anjali Patil पुलिस कांस्टेबल के रोल में नज़र आ रही हैं। वहीं Zarina Wahab आंदोलन की अगुवाई करती दिखाई देती हैं। इसके अलावा Ashwini Kalsekar इमोशनल सीन्स में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती हैं। वीडियो में Raghubir Yadav, Mukesh Tiwari और Ishtiyak Khan की भी दमदार झलक देखने को मिलती है।
'यह सिर्फ गीत नहीं, महिला शक्ति को ट्रिब्यूट है'
फिल्म के निर्देशक Zaigam Imam ने एंथम को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि महिला शक्ति, खाकी और कर्तव्य भावना को सलाम है। उन्होंने बताया कि इस एंथम के जरिए महिला पुलिस के साहस और बलिदान को प्रेरणादायक अंदाज़ में दिखाने की कोशिश की गई है। निर्देशक के मुताबिक, सिमाला प्रसाद के रियल लाइफ आईपीएस बैकग्राउंड ने इस एंथम को और ज्यादा वास्तविक बना दिया।
IPS सिमाला प्रसाद ने बताया क्यों खास है यह एंथम
Simala Prasad ने कहा कि यह एंथम उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह उन सभी महिला पुलिसकर्मियों को समर्पित है जो हर दिन साहस और जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाती हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह सिर्फ अभिनय नहीं बल्कि हजारों महिलाओं की आवाज़ बन रही हों।
12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी The Narmada Story में Simala Prasad, Anjali Patil और Ashwini Kalsekar मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी। इनके साथ Zarina Wahab, Raghubir Yadav, Mukesh Tiwari, शरद सिंह और Ishtiyak Khan भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।