शाहिद और कृति का ‘माशूका’ बना समर का सबसे ग्लैमरस पार्टी एंथम, ‘कॉकटेल 2’ का गाना रिलीज़ होते ही छाया

Edited By Updated: 19 May, 2026 05:44 PM

cocktail 2 mashooka song shahid kapoor kriti sanon summer party anthem

इस गर्मी सिर्फ धूप ही नहीं, बल्कि शाहिद कपूर और कृति सेनन का नया गाना “माशूका” भी लोगों का तापमान बढ़ाने आ गया है। मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का यह नया ट्रैक रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस गर्मी सिर्फ धूप ही नहीं, बल्कि शाहिद कपूर और कृति सेनन का नया गाना “माशूका” भी लोगों का तापमान बढ़ाने आ गया है। मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का यह नया ट्रैक रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में दोनों स्टार्स की स्टाइलिश केमिस्ट्री, ग्लैमरस अंदाज़ और हाई-एनर्जी वाइब्स ने फैंस को पूरी तरह इंप्रेस कर दिया है।

स्टाइल, फ्लर्ट और फुल ऑन समर वाइब
'माशूका' एक ऐसा समर ट्रैक है जिसमें मस्ती, फ्लर्ट और यंग लव की फील एक साथ देखने को मिलती है। गाने की बीट्स, हल्की-फुल्की नोकझोंक और विजुअल्स इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बनाते हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग इतनी फ्रेश और आकर्षक लग रही है कि फैंस इस जोड़ी को लगातार पसंद कर रहे हैं।

प्रीतम के म्यूजिक ने लगाया इंटरनेशनल तड़का
यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ बने इस गाने को प्रीतम ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं राघव चैतन्य, महमूद और रुआ काय की आवाज़ ने इस ट्रैक को और भी खास बना दिया है। खासतौर पर महमूद का इंटरनेशनल टच गाने को अलग लेवल की स्टाइलिश फील देता है।

कृति सेनन के ग्लैमरस अंदाज़ ने खींचा ध्यान
पूरे गाने में कृति सेनन बेहद ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट अंदाज़ में नजर आ रही हैं। उनका स्टाइल, एक्सप्रेशन और बेफिक्र एनर्जी हर फ्रेम में स्क्रीन पर छा जाती है। वहीं शाहिद कपूर भी अपने कूल और सहज अंदाज़ से गाने में चार चांद लगा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

शाहिद कपूर बोले – ‘यह गाना खुलकर जीने की फील देता है’
गाने को लेकर शाहिद कपूर ने कहा कि “‘माशूका’ का वाइब ऐसा है जो तुरंत आपको अपनी ओर खींच लेता है। कृति और मैंने शूटिंग के दौरान काफी मस्ती की क्योंकि यह गाना खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता। यह स्टाइलिश, खेल-खेल वाला और पूरी तरह फन एनर्जी से भरा हुआ है।”

कृति सेनन ने बताया ‘फ्रेश और फ्लर्टी एक्सपीरियंस’
कृति सेनन ने कहा कि यह गाना पूरी तरह अलग फील देता है। उनके मुताबिक, “यह ग्रूवी, फ्लर्टी और बेहद फ्रेश है। शूट के दौरान हमने इसे खूब एंजॉय किया और मुझे लगता है कि दर्शकों को इसकी एनर्जी और विजुअल्स दोनों बेहद पसंद आने वाले हैं।”

19 जून को रिलीज़ होगी ‘कॉकटेल 2’
दमदार म्यूजिक, शानदार केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी वाइब्स के साथ “माशूका” पहले ही फैंस की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है। अब दर्शकों को फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!