IT रेड में नाम जुड़ने पर Rakul Preet का फूटा गुस्सा, बोलीं- झूठी खबरों को वापिस लें, तलाशी मुझसे जुड़ी नहीं थी

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 12:36 PM

rakul preet on it raid

Rakul Preet  : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उन खबरों पर बात की है जिनमें उनका नाम हाल ही में हुई इनकम टैक्स की तलाशी से जोड़ा गया था। सोशल मीडिया पर, 'यारियां' फिल्म की एक्ट्रेस ने सोमवार को साफ किया कि वह इस मामले से जुड़ी नहीं हैं

Rakul Preet  : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उन खबरों पर बात की है जिनमें उनका नाम हाल ही में हुई इनकम टैक्स की तलाशी से जोड़ा गया था। सोशल मीडिया पर, 'यारियां' फिल्म की एक्ट्रेस ने सोमवार को साफ किया कि वह इस मामले से जुड़ी नहीं हैं और उन्होंने सच बताने की कोशिश की। रकुल ने एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा था, "यह देखना दुखद है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वालों और कुछ मुख्यधारा के मीडिया पत्रकारों के बीच बिना तथ्यों की पुष्टि किए खबरों को सनसनीखेज बनाने का चलन बढ़ रहा है इसलिए आइए एक बार और हमेशा के लिए सच बता दें। तलाशी मुझसे जुड़ी नहीं थी।

 बता दें कि मैं आर्म्ड फोर्सेस (सशस्त्र बलों) की पृष्ठभूमि से हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मैंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और कानून का पालन करने वाली एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से ही अपना टैक्स भर रही हूं।

 Rakul Preet on  IT Raid

 एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की ओर से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी पैसे के लेन-देन में शामिल नहीं हूं। मैं यह भी कहना चाहूंगी कि मेरे पास देश या विदेश में किसी के भी नाम पर कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। न तो किसी ने मुझे कभी कोई संपत्ति गिफ्ट की है और न ही मैं सिद्धांत के तौर पर ऐसे महंगे गिफ्ट लेती हूं। मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूं जिन्होंने ये झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अटकलों पर आधारित खबरें छापी हैं, कि वे इन्हें वापस लें और तथ्यों को स्पष्ट करें। मैं समझती हूं कि मीडिया का कारोबार चलाने वाले हर व्यक्ति पर, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, अपने कमर्शियल दबाव होते हैं। लेकिन यह तथ्यों की कीमत पर नहीं हो सकता और निश्चित रूप से किसी की प्रतिष्ठा और आजीविका की कीमत पर तो बिल्कुल नहीं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुंबई में रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो से जुड़ी कई जगहों पर तलाशी ली थी।

मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत 12 जगहों पर तलाशी ली। खबरों के मुताबिक, अधिकारी उन आरोपों की जांच कर रहे थे कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के बहाने विदेशों में फंड भेजा गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!