Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 May, 2026 04:21 PM

Ranveer Singh Visit Chamundeshwari Temple : धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह अपनी मूवी को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं लेकिन कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह 'कांतारा' के एक सीन की मिमिक्री करने की वजह से वो विवादों में आ गए थे, अपनी इस गलती का भुगतान करने के...
Ranveer Singh Visit Chamundeshwari Temple : धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह अपनी मूवी को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं लेकिन कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह 'कांतारा' के एक सीन की मिमिक्री करने की वजह से वो विवादों में आ गए थे, अपनी इस गलती का भुगतान करने के लिए उन्हें चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन करने जाना पड़ा।
हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार जाना पड़ा चामुंडेश्वरी मंदिर दर्शन
आपको बता दें कि रणवीर सिंह को चामुंडेश्वरी मंदिर दर्शन करने की वजह कुछ और ही थी। 'कांतारा' के 'दैवा' की मिमिक्री के दौरान जब उनकी शिकायत दर्ज कराई गई तो उस एफ.आई.आर को रद्द कर दिया था और कर्नाटक हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि इस मामले में उनको पूरी तरह से माफ़ी तब मिलेगी, जब वो मैसूरु के श्री चामुंडेश्वरी मंदिर में माथा टेककर आएंगे। इस वजह से उनको मंदिर दर्शन करने आना ही पड़ा।
इससे पहले भी रणवीर सिंह ने अपनी गलती मान ली थी और सार्वजनिक रूप से सबसे माफ़ी मांगी और कहा कि मेरा उद्देश्य फिल्म में ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को सामने लाना था। मैं भी एक एक्टर हूँ और मुझे भी पता है कि ऐसी एक्टिंग करने के लिए कितनी मेहनत और समर्पण करना पड़ता है। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूँ।
डॉन 3' के विवादों में घिरे हैं Ranveer Singh
इन दिनों Ranveer Singh फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता ने पहले इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया। इसी फैसले के बाद उनके और फिल्म के मेकर्स के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी आगे बढ़ चुका था और इस पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे। इस फिल्म को Excel Entertainment प्रोड्यूस कर रही थी, जिसकी कमान Farhan Akhtar के हाथों में है। अब मेकर्स ने रणवीर सिंह से हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग की है।