धुरंधर के बाद अब फिर रचा जाएगा इतिहास, Aditya Dhar ने दोबारा मिलाया Ranveer Singh से हाथ !

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 12:11 PM

ranveer singh new movie

Mumbai : धुरंधर को आये 2 महीने होने वाले है लेकिन उसकी सफलता अभी भी चरम सीमा पर है। छोटा हो या बड़ा हर कोई इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहा है। पिछले साल आई धुरंधर के पहले पार्ट ने बहुत नाम कमाया और इस साल बॉक्स ऑफिस में धुरंधर के दूसरे पार्ट ने भी धूम...

Mumbai : धुरंधर को आये 2 महीने होने वाले है लेकिन उसकी सफलता अभी भी चरम सीमा पर है। छोटा हो या बड़ा हर कोई इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहा है। पिछले साल आई धुरंधर के पहले पार्ट ने बहुत नाम कमाया और इस साल बॉक्स ऑफिस में धुरंधर के दूसरे पार्ट ने भी धूम मचा रखी है। 

Ranveer Singh new Movie

इसी सफलता के बीच एक बड़ी खबर फिर से सामने आई है कि Aditya Dhar जल्द ही Ranveer Singh के साथ दूसरी फिल्म की शूटिंग करेंगे।  हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर सुनने को मिली है। धुरंधर की इस ब्लॉकबस्टर सफलता को देखने के बाद आदित्य ने यह फैसला लिया कि वो दोबारा से Ranveer Singh को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाएंगे। 

Aditya की पहली पसंद हमेशा से रणवीर सिंह ही थे, इसी वजह से उन्होंने यह फैसला दोबारा लिया है। हालांकि अभी उन्हें बस आईडिया ही आया है, इस बात  का कोई ठोस सबूत नहीं है कि फिल्म की शूटिंग कब स्टार्ट होगी। 

Ranveer Singh new Movie

Aditya Dhar दोबारा से रणवीर सिंह के साथ मूवी बनाकर बॉक्स ऑफिस में इतिहास रचना चाहते हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता रहा तो अगले साल तक शूटिंग शुरू होने की सम्भावना है। 
 
आदित्य धर के धुरंधर की बात की जाए तो 2025 में इसका पहला पार्ट रिलीज़ हुआ था। इस मूवी में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना मुख्य किरदार निभा रहे थे। इस मूवी ने 3000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। 

Ranveer Singh new Movie

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!