NEET पेपर की जगह बोल गए 'NEET अखबार' लीक, एक्टर Ravi Kishan की फिसली जुबान, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 05:57 PM

ravi kishan statement

Ravi Kishan : देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। हाल ही में CJP की तरह से आयोजित संसद चलो में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसके बाद विषय पर देशभर में चर्चा और तेज हो गई।

Ravi Kishan : देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। हाल ही में CJP की तरह से आयोजित संसद चलो में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसके बाद विषय पर देशभर में चर्चा और तेज हो गई। इस मामले पर कई राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ फ़िल्मी हस्तियां भी खुलकर अपनी राय रख रही हैं। इसी बीच भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन का एक बयान सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। उनके बयान में हुई एक गलती को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर रवि किशन को किया जा रहा ट्रोल 
मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन से एक जुबानी चूक हो गई। उन्होंने नीट पेपर लीक की जगह गलती से नीट अखबार लीक कह दिया, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेपर लीक मामले में पकड़े गए  सभी आरोपियों को ऐसी कड़ा सजा मिलनी चाहिए, जो भविष्य के लिए एक उदाहरण बने। रवि किशन ने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ देश के सबसे अनुभवी वकीलों को खड़ा किया जाना चाहिए ताकि उन्हें सख्त सजा मिले और भविष्य में कोई भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने या Neet जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक करने की हिम्मत न कर सके। हालांकि, उनके ब्यान में हुई जुबानी गलती को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

दिलजीत दोसांझ ने भी किया प्रोटेस्ट का सपोर्ट
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के लिखा की- आज जो हुआ, वह बेहद दुखद था। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। मैं संबंधित अधिकारियो से अनुरोध करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को ध्यान से सुनें। लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।  मुझे पहले भी बहुत बार देशद्रोही का टैग मिल चुका है। अब भी अगर मैं बोलूंगा तो मुझे फिर से देशद्रोही कहा जाएगा।  किसान आंदोलन के समय भी मुझे काफी विरोध और क़ानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिनके बारे में मैं आज भी खुलकर बात नहीं कर सकता। बाकि सब कुछ ऊपर देख रहा है। बाबा सबका भला करे। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!