Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Sep, 2026 06:39 PM

Big Boss 20 Contestants : रियालिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही इस शो की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। चर्चा है की शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने जा रहा है।
Big Boss 20 Contestants : रियालिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही इस शो की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। चर्चा है की शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने जा रहा है।
शो के टेलीकास्ट होने से पहले से ही इसके संभावित प्रतियोगियों को लेकर इंटरनेट और मनोरंजन जगत में काफी बज बना हुआ है। खबरों की मानें तो इस बार टीवी, बॉलीवुड, रियलटी शो और सोशल मीडिया के कई जाने-माने नाम शो में एंट्री ले सकते हैं।
इन सितारों की हो सकती है Entry
टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स
गुड्डन तुमसे न हो पाएगा और खतरों के खिलाडी फेम कनिका मान और चाइल्ड आर्टिस्ट से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनीं अर्शिफा खान का नाम चर्चा में है। इनके साथ रोडीज फेम कुशाल की एंट्री की भी संभावना जताई जा रही है।
ईशा रिक्की की होगी एंट्री
आपको बता दें कि ईशा रिक्की फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। अब वो जल्द ही बिग बॉस में नजर आ सकती हैं।
शो के प्री-लॉन्च सेगमेंट 'जनता का फैसला' के जरिए लव गिल और रिया अहीर दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्हें मुख्य घर में सीधे प्रवेश मिल सकता है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती भी होंगे शामिल
शौविक चक्रवर्ती, फैसल खान, युंग डीएसए, ख़ुशी दुबे, अमन गांधी और आसिफ खान के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा करण वाही और उदिति सिंह की एक साथ एंट्री शो का समीकरण बदल सकती है।
नजर आ सकते हैं भोजपुरी टीवी के चर्चित चेहरे
भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे, गीता बसरा और 'कैसी ये यारियां' की लोकप्रिय जोड़ी पार्थ समथान व नीति टेलर के नाम भी सामने आए हैं। छोटे पर्दे से दीपिका सिंह, युक्ति कपूर, प्रणाली राठौड़ और कॉमेडियन सुनील पाल की मौजूदगी की चर्चा ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।